फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Weather Update Today: Imd Heavy Rainfall Alert in Manali and Shimla Rain Monsoon Updates

Himachal Weather: बारिश का कहर, पांच की मौत, लैंडस्लाइड से कई हाईवे बंद, उफान पर कई नदियां

Sun, 09 Jul 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jul 2023 12:04 PM IST
सार

शिमला जिले के मधावनी तहसील कुमारसैन में मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पंडोह में बाढ़ के बीच एक घर में छह लोग फंसे हैं, SDRF ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बचा लिया। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Update Today: Imd Heavy Rainfall Alert in Manali and Shimla Rain Monsoon Updates
Himachal Pradesh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बीते दिन से बारिश का कहर जारी है। रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से शिमला में एक मकान गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले के बाहंग में एक दुकान ढह गई। कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर हैं। इसके अलावा, मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हैं। मौसम की मार से वंदे भारत, अम्बाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


लाहौल में ताजा बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामशिमला से मनाली मार्ग यातायात के लिए बंद है। सांगरी बैग से बायां तट होते हुए नग्गर मनाली तक भी यातायात के लिए बंद है। कुल्लू के ब्यासा मोड़ में कार फंस गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला जिले के मधावनी तहसील कुमारसैन में मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पंडोह में बाढ़ के बीच एक घर में छह लोग फंसे हैं, SDRF ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बचा लिया। 

बाहंग में ब्यास नदी में तीन दुकानें बह गई। बाहंग में खतरे को देखते हुए इलाके को खाली करवाया जा रहा है। पंडोह बांध के गेट खोलने से ब्यास में बाढ़ आ गई है। पंडोह में जलभराव हो गया है। बाढ़ जैसे हालात हैं। ब्यास नदी ओट में पुल के ऊपर से गुजर रही है। 

मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। मनालसु नदी के उफान पर आने से मनाली शहर की पेयजल योजना भी ठप हो गई है। इससे शहर में लोगों पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।


हिमाचल में कई हाईवे लैंड स्लाइड के कारण बंद

मंडी पंडोह नेशनल हाईवे-6 मील के आसपास दो-तीन जगह पर लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है। मंडी कुल्लू सड़क वाया कटौला, कमांद के पास घोड़ा-फार्म के पास स्लाइड आने से बंद थी। जिसे छोटी गाड़ियों के लिए खोला जा चुका है। कुल्लू से मंडी आने जाने के लिए वाया चैलचौक सड़क खुल गई है।



 

राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 पर जगह-जगह पर पत्थर गिर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, जामली दयोथ मार्ग पर एक चील का पेड़ गिरा है। जेसीबी मशीन भेज दी गई है। उसे हटाने का काम चल रहा है। नौणी से स्वारघाट तक वन वे मार्ग खुला है। जहां पत्थर गिर रहे हैं वहां पर मशीन भेज कर हटाए जा रहे हैं।



 

इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छड़ोल के पास देर रात भूस्लखन होने की वजह से एक कार मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, उसके ऊपर मलबा गिर गया। कार में बैठे तीन लोग सुरक्षित हैं।



 

वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

उधर, मौसम की मार से वंदे भारत, अंबाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। बारिश के चलते आनंदपुर साहिब, मोरिंडा आदि रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया है, ट्रैक जलमग्न होने से चंडीगढ़ तक वंदे भारत के पहिये थम गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed