{"_id":"65acc619fe10e3177109f034","slug":"himachal-pradesh-weather-fog-increases-cold-in-plain-areas-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के छह क्षेत्रों का पारा माइनस में, पांच में शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के छह क्षेत्रों का पारा माइनस में, पांच में शून्य
Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में शीतलहर चल रही है। प्रदेश के छह क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है, जबकि पांच में पारा शून्य के नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर को प्रकोप जारी है। शुष्क मौसम के बीच प्रदेश के छह क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है, जबकि पांच में पारा शून्य के नीचे चल रहा है। कुकमसेरी का पारा रिकार्ड माइनस 12.1 दर्ज हुआ है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। सिरमौर में रात के समय धुंध के कारण एक राहगीर को वाहन चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में दिन को धूप खिली रही। हालांकि सोलन जिले के बद्दी में दिनभर धूप नहीं निकली। मैदानी इलाकों में सुबह 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने ठंड से निजात पाई। वहीं, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में आज भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 25 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सुंदरनगर, भुंतर, सोलन, मंडी, कुफरी, सेऊबाग में पारा शून्य से नीचे चल रहा है, जबकि कल्पा, केलांग, मनाली, कुकमसेनी, नारकंडा, रिकांगपिओ और समदो में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में घना कोहरा छाने और शीतलहर की संभावना जताई है। चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ओस पड़ने तथा सोलन और सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
26 और 27 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कुकमसेरी -12.1
समदो -5.5
कल्पा -3.4
नारकंडा -1.6
मनाली -0.4
रिकांगपिओ -0.1
भुंतर 0.1
सुंदरनगर 0.2
मंडी 0.3
कुफरी 0.5
सोलन 0.8
शिमला 2.6
डलहौजी 2.6
धर्मशाला 5.2