फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh vidhan sabha winter session commence from 19 December 2023

शीतसत्र: छावनी में तबदील होगा तपोवन, 700 पुलिस कर्मी रहेंगे मौजूद, जगह-जगह बैरिकेड्स स्थापित

Sun, 17 Dec 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Dec 2023 05:53 PM IST
सार

संसद की सुरक्षा में चूक की घटना से सबक लेते हुए शीतकालीन सत्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए हिमाचल में पहली बार बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स का गठन किया गया है।

विज्ञापन
himachal pradesh vidhan sabha winter session commence from 19 December 2023
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला के तपोवन में 19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुटा है। तपोवन विधानसभा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मंदिरों और पर्यटन स्थलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों सहित सीआईडी और पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं। रविवार को भी पुलिस अधिकारियों ने बैठक के बाद तपोवन का दौरा कर बैरिकेड्स से लेकर विधानसभा के मुख्यद्वार का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


विधानसभा में भीतर आने और बाहर निकलने के अलग-अलग एंट्री रहेगी। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरा तपोवन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए जारी होने वाले विजिटर पास की पहली बार दोहरी जांच होगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी 700 पुलिस कर्मचारी, सीआईडी के डेढ़ सौ अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। आने जाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। सोमवार को तपोवन विधानसभा छावनी में तबदील हो जाएगा।
विज्ञापन


संसद की सुरक्षा में चूक की घटना से सबक लेते हुए शीतकालीन सत्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए हिमाचल में पहली बार बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स का गठन किया गया है। आईजी इंटेलिजेंस संतोष पटियाल को बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स का इंचार्ज बनाया गया है। डीआईजी उत्तरी क्षेत्र अभिषेक दुल्लर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री और एसपी सिक्योरिटी भूपेंद्र नेगी इस टीम के सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल विधानसभा परिसर की दीवारों पर शरारती तत्वों ने खालिस्तानी नारे लिख दिए थे, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed