{"_id":"67af143799a066d6b894b091e762e276","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-speaker-bbl-butail-in-palampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष पालमपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष पालमपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल 7 से 15 फरवरी तक अपने निर्वाचन क्षेत्र पालमपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष 8 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
9 फरवरी को वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनूरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह 10 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिंद्रावन, 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां तथा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर, 12 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर, 13 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, 14 फरवरी को नागरिक अस्पताल पालमपुर के अस्पताल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 15 फरवरी को कॉमरेड परस राम के 100वें जन्मोत्सव पर आयोजित कॉमरेड परस राम राजकीय उच्च पाठशाला जन्दौर तहसील जसवां जिला कांगड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।