{"_id":"57b9ec854f1c1b8e63d4f310","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-monsoon-session-likely-to-be-a-stormy-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामा होने के पूरे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामा होने के पूरे आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में पहली बार महिला पुलिस कमांडो नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे शुरू होने जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। मानसून सत्र के दौरान सदन में बदहाल सड़कों, विभिन्न महकमों में खाली पदों, कानून व्यवस्था, अवैध खनन और जंगली जानवरों के प्रकोप जैसे मामले उठ सकते हैं।
विज्ञापन
विपक्षी दल सदन में सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। सरकार भी सदन में आक्रामक रुख अपनाएगी। 27 अगस्त तक चलने वाले सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। विपक्षी दल भाजपा की ओर से सोमवार के लिए जंगली जानवरों के प्रकोप के मामले में प्रदेश विधानसभा सचिवालय को चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इस पर स्पीकर ने सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सत्र में जीएसटी, टीसीपी समेत करीब आधा दर्जन विधेयक आ सकते हैं। सदन में तीन सौ से ज्यादा सवाल भी गूंजेंगे। विधानसभा सचिवालय को खाली पदों, खस्ताहाल भवन, बिजली परियोजनाओं में प्रदेश के युवाओं को रोजगार, पंचायतों को पैसा न मिलने और परिवहन सेवाओं से जुड़े ज्यादातर सवाल मिले हैं।
विज्ञापन
बुटेल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सुबह 12:30 बजे स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल को भी बुलाया गया है। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों के प्रतिनिधि विधायक बलवीर वर्मा को भी न्योता दिया गया है।
महेश्वर के कारण बदली कइयों की सीटें
हिलोपा प्रमुख रहे विधायक महेश्वर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कई विधायकों की सीटें बदलेंगी। उन्हें शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज की सीट के पास बैठाया जा रहा है। उनके बैठने से भाजपा के कई विधायकों की सीट आगे की जा रही है।
अवैध खनन पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
मानसून सत्र को लेकर रविवार शाम होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने की। बैठक में अवैध खनन और अधिकारियों के तबादले पर सरकार को घेरने का फैसला लिया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ बयानबाजी का मामला भी सदन में गूंजेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने परमार जयंती पर भाजपा नेताओं को नगर निगम में नौकरी के लिए दरख्वास्त देने का बयान दिया था। इसके अलावा सदन में सड़क, परिवहन और अवैध भवनों को नियमित करने के मामले को भी भाजपा विधानसभा में उठाएगी।
भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि रविवार को बैठक में इसके लिए रणनीति बनाई गई। भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल सरकार कोमा में है। प्रदेश में इन्वेस्टर आने को तैयार नहीं हैं। विकास कार्य ठप हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
सदन में आक्रामक रुख अपनाएगा सत्ता पक्ष
सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार शाम को ओक ओवर शिमला में कांग्र्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि सदन के भीतर सत्ता पक्ष आक्रामक रुख अपनाएगा। विपक्ष के हमले का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा। सोमवार को कांग्र्रेस विधायक दल की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत अधिकतर मंत्री और कांग्रेस विधायक मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों और अन्य चर्चाओं के नोटिस पर मंत्रणा होती रही। सीएम ने मंत्रियों को सावधानीपूर्वक विपक्ष के सवालों के जवाब देने को कहा। सूत्रों ने बताया कि तय किया गया है कि विकास कार्यों पर भाजपा के घेराव पर केंद्र सरकार से वाजिब और समयबद्ध आर्थिक मदद मिलने का मामला उठाया जाएगा।
ओक ओवर में ही चारों निर्दलीय विधायकों की भी बैठक हुई। बलवीर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस सरकार का सदन के भीतर पूरा साथ देने की बातें र्हुइं। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विपक्ष को जवाब देने के कई विषयों पर चर्चा हुई।