{"_id":"5d5fd5338ebc3e93b532a083","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-monsoon-session-2019-minister-suresh-bhardwaj-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग से खाली कराए जाएंगे स्कूल-कॉलेजों के भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से खाली कराए जाएंगे स्कूल-कॉलेजों के भवन
Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई स्कूलों और कालेजों में अभी भी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार ने चुनाव आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इन भवनों को खाली करने के लिए कहा है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह के सवाल पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भवनों का निर्माण पूरा होने से पहले उद्घाटन की परंपरा को खत्म करेंगे: सीएम
विज्ञापन
भारद्वाज ने कहा कि प्रयास है कि जल्द से जल्द यह भवन खाली किए जाएं। इससे पहले विक्रमादित्य ने चुटकी लेते हुए सवाल किया कि सरकार 16 मील डिग्री कॉलेज का उद्घाटन नहीं करा पा रही है। इसे वीरभद्र सरकार ने बनवाया था तो सरकार उन्हें ही उद्घाटन की इजाजत दे दे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 16 मील डिग्री कॉलेज का काम जयराम सरकार में ढाई करोड़ रुपये देने के बाद पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू
अब चुनाव आयोग से भवन खाली होते ही उसका उद्घाटन करा दिया जाएगा। कहा कि वैसे तो इस विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर पद दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा भरे हुए हैं, लेकिन फिर भी खाली पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीजीटी के 354 पदों को अगले दस दिन में प्रमोशन से भर दिया जाएगा। फ्रेश भर्ती के लिए प्रदेश लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा गया है।
इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी