{"_id":"613ded4ba5050641bb049c72","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-committee-on-privileges-started-probe-against-surat-negi-complain-by-mla-jagat-singh-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषाधिकार हनन मामला: सूरत नेगी के खिलाफ जांच शुरू, विधायक जगत सिंह ने सौंपी सीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषाधिकार हनन मामला: सूरत नेगी के खिलाफ जांच शुरू, विधायक जगत सिंह ने सौंपी सीडी
Mon, 13 Sep 2021 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार अगर सूरत नेगी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य जगत सिंह नेगी की विशेषाधिकार हनन संबंधी शिकायत पर विशेषाधिकार समिति ने सुनवाई शुरू कर दी है। समिति के नोटिस पर भाजपा नेता व वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने समिति के सामने पेश होकर आरोपों को खारिज किया है। वहीं, शिकायत करने वाले विधायक जगत सिंह नेगी ने सूरत नेगी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में एक सीडी समिति को सौंपी है जिसमें उनके लगाए गए आरोपों के साक्ष्य मौजूद हैं। समिति अब इस सीडी का अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अगर सूरत नेगी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। फिलहाल मामले में अब अगली तारीख पर फिर से साक्ष्यों के अवलोकन के आधार पर समिति दोनों से सवाल-जवाब कर सकती है। विधानसभा उपाध्यक्ष व विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि विधायक नेगी की शिकायत की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन