फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Up-Chunav 2024 BJP and Congress leaders put in their strength Dehra becomes a hot seat

Himachal Pradesh Up-Chunav 2024: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत, देहरा बनी हॉट सीट

Mon, 08 Jul 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। इस समय देहरा हॉट सीट बनी है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Up-Chunav 2024 BJP and Congress leaders put in their strength Dehra becomes a hot seat
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को प्रचार थम जाएगा तो इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर सीटें खाली हुईं, जिसके बाद तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा टिकट पर लड़ चुनाव रहे हैं। इस समय देहरा हॉट सीट बनी है। इस विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश चुनाव मैदान में हैं। वहीं, भाजपा ने निर्दलीय विधायक होशियार सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को देहरा और हमीरपुर में मोर्चा संभालेंगे, जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नालागढ़ में होंगे। कांग्रेस के केंद्रीय नेता सचिन पायलट भी सोमवार को नालागढ़ आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल देहरा, सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नालागढ़ में डटेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. श्रीकांत शर्मा तीनों उपचुनावों के प्रचार का मोर्चा संभाले हैं। हमीरपुर हलके में भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा और कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा चुनाव मैदान में हैं। वहीं, नालागढ़ विधानसभा सीट की बात करें तो भाजपा ने निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस के इंटक के प्रदेशाध्यक्ष रहे हरदीप सिंह बावा चुनाव मैदान में हैं। 10 जुलाई को मतदान होना है। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed