{"_id":"5ef9dcf8f0e0181d6c542e34","slug":"himachal-pradesh-university-meeting-of-executive-council-on-30th-june-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल से पढ़ाई महंगी करने की तैयारी, परीक्षाओं व मूल्यांकन पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्डोल से पढ़ाई महंगी करने की तैयारी, परीक्षाओं व मूल्यांकन पर होगा फैसला
Mon, 29 Jun 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
ICDEOL
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इक्डोल के विभिन्न कोर्स की फीस में भारी बढ़ोतरी कर सकता है। मंगलवार को होने वाली एचपीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक कुलपति की अध्यक्षता में होगी। इसमें कोरोना महामारी से बने मुश्किल हालात में यूजी और पीजी की परीक्षाएं करवाने, मूल्यांकन के अलावा शिक्षण कार्य पूरा करने को आवश्यक बदलाव करने पर भी मंत्रणा होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विवि की वित्त कमेटी की बैठक में पारित प्रस्तावों को स्पॉट आइटम के रूप में मंजूरी के लिए ईसी की बैठक में रखा जाना है। इक्डोल की फीस में हजारों रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसे मंजूरी मिली तो दूरवर्ती शिक्षा मोड से सभी कोर्स महंगे हो जाएंगे। औसतन प्रति कोर्स सेमेस्टर फीस में 500 से एक हजार और प्रोफेशनल कोर्स की फीस में हजारों की वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक में कोरोना के कारण यूजी परीक्षाओं मूल्यांकन उन्हीं परीक्षा केंद्रों में करवाने, पीजी कोर्स का मूल्यांकन बाहरी राज्यो में न भेज पाने के कारण इस बार हिमाचल में ही करवाने को एक बार छूट देने का प्रस्ताव भी होगा। इसके अलावा विवि के एलएलएम, एमफिल, पीएचडी के वायवा को केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तर्ज पर गूगल स्काई एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन करवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। कोरोना काल में शिक्षण कार्य कैसे जारी रखा जाए, इस पर भी चर्चा होगी। विवि में होने वाली शिक्षक, गैर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पर भी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन