एचपीयू ने जारी किया फीस की नई दरों का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने फीस की नई दरों का शेड्यूल जारी कर दिया है। फीस में भारी बढ़ोतरी के अलावा फार्म और प्रमाणपत्र लेने की फीस भी बढ़ा दी गई है। बीए करने के लिए अब 250 रुपये के बजाए 400 रुपये फीस और 100 रुपये प्रति पेपर देने होंगे।
एमबीबीएस, बीडीएस की फीस में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। यह कोर्स करने के लिए अब 1000 के बजाए 6000 रुपये लगेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला एवं पड़ोसी राज्यों की दरों को अनुपात लेकर विश्वविद्यालय ने फीस को बढ़ाया है।
30 जुलाई को विवि की कार्यकारी परिषद ने फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
बीकॉम करने के लिए अब 600 रुपए
बीकॉम करने के लिए अब 280 रुपये के बजाए 600 रुपये फीस और 100 रुपये प्रति पेपर देने होंगे। बीएससी करने के लिए अब 280 रुपये के बजाए 600 रुपये फीस और 200 रुपये प्रति पेपर देने होंगे।
बीएड करने के लिए अब 800 रुपये के बजाए 1400 रुपये फीस और 200 रुपये प्रति पेपर देने होंगे। बीजेएमसीए एमजेएमसी करने के लिए अब 50 रुपये के बजाए 1400 रुपये फीस और 200 रुपये प्रति पेपर देने होंगे।
बीसीए करने के लिए अब 300 रुपये के बजाए 800 रुपये फीस देनी होगी।
एलएलएम के लिए अब 1500 रूपये
एमडीएमएस आयुर्वेदा, बीएएमएस करने के लिए अब 1000 रुपये के बजाय 6000 रूपये और प्रति पेपर 1000 रुपए देने होंगे। बीएचएमएस करने के लिए अब 800 रुपये के बजाय 4000 रूपये और प्रति पेपर 1000 रुपए देने होंगे।
एलएलएम करने के लिए अब 60 रुपये के बजाय 1500 रूपये और प्रति पेपर 5000 रुपए देने होंगे। पीजीडीपीएम करने के लिए अब 80 रुपये के बजाय 1200 रूपये और प्रति पेपर 500 रुपए देने होंगे।
पीजीडीसीए करने के लिए अब 80 रुपये के बजाय 1200 रूपये और प्रति पेपर 500 रुपए देने होंगे।