{"_id":"6046630c8ebc3ee97b52a328","slug":"himachal-pradesh-topper-himkand-sharma-in-jee-main-2021-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2021 के नतीजे घोषित, हिमाचल के टॉपर रहे हिमकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन 2021 के नतीजे घोषित, हिमाचल के टॉपर रहे हिमकांत
Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
जेईई मेन 2021 परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
जेईई मेन 2021 के फरवरी सत्र के सोमवार को जारी नतीजों में हिमकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के टॉपर रहे हैं। हिमकांत ने इस परीक्षा में 99.946966 अंक हासिल किए हैं। हिमाचल का कोई भी अभ्यर्थी 100 अंक हासिल नहीं कर सका। वहीं, दिल्ली के दो छात्रों ने टॉप 3 में जगह बनाई है। ऑल इंडिया टॉपर राजस्थान के साकेत झा के बाद दिल्ली के प्रवर कटारिया और रंजिम प्रबल दास क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जेईई मेन में छह छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। छात्राओं में तेलंगाना की सरनाया टॉपर रहीं। वहीं यूपी की पाल अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को देरशाम पेपर-1 के नतीजे जारी किए। इसमें चंडीगढ़ के गुरअमृत को चौथा और महाराष्ट्र के सिद्धांत मुखर्जी पांचवें स्थान पर रहे। वहीं गुजरात के अनंत कृष्ण किदांबी ने छठवां स्थान हासिल किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 24 से 26 फरवरी को परीक्षा आयोजित की थी और महज दस दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया। पहली बार यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित हुई थी। इसमें 6.52 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया और 6,20,978 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन