फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Top News 1st september 2019

हिमाचल: बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के नए राज्यपाल, बादल फटने से तबाही समेत ये रहीं प्रमुख खबरें

Sun, 01 Sep 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Top News 1st september 2019
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने कहर बरपा दिया है। शिमला के चिड़गांव में बादल फट गया। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सिरमौर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे एक मजदूर की मौत हो गई। कुल्लू में बच्चा चोर समझ गांव के लोगों ने ट्रक क्लीनर पीट दिया। जानिए कैसा रहा हिमाचल में खबरों के लिहाज से आज का दिन-
विज्ञापन

बादल फटने से तबाही, सड़कें बहीं, सेब के बगीचों में भी भारी नुकसान

जिला शिमला के चिड़गांव की खरशाली पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई। भारी बारिश से गड़सारी नाले में बाढ़ आने से तीन छोटे-बड़े पुल और सड़क बह गई है। महिला मंडल भवन में अस्थायी रूप से चल रहे प्राइमरी स्कूल में मलबा घुस गया है। भवन का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

 

बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त, कलराज मिश्र राजस्थान स्थानांतरित

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन ने वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा के गोंदपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस होने पर दोनों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम बुलाई गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...


 

कुल्लू में बच्चा चोर समझ ट्रक क्लीनर पीटा, ग्रामीणों पर केस

प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों के बीच एक ट्रक क्लीनर को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह से पीट दिया। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर रामशिला में रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे की घटना में लोगों ने ट्रक क्लीनर के कपड़े तक फाड़ डाले। प्यास लगने पर ट्रक क्लीनर ने बच्चे को नमस्ते कहकर पानी की टंकी के बारे में पूछा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed