फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bandaru Dattatreya appointed as New Governor of Himachal Pradesh

बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त, कलराज मिश्र राजस्थान स्थानांतरित

Sun, 01 Sep 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Bandaru Dattatreya appointed as New Governor of Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन ने वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है।

मिश्र हिमाचल में 41 दिन तक ही राज्यपाल रहे और अब वह राजस्थान में कल्याण सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। दत्तात्रेय आंध्र प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह केंद्रीय राज्य मंत्री भी थे।

विज्ञापन


इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रह चुके हैं। दत्तात्रेय कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे। राष्ट्रपति ने इन दोनों के अलावा उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान को केरल और डॉ. तमिलिसई सौंदर राजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed