फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला के चिड़गांव में बादल फटा, तीन पुल बहे, स्कूल भवन में घुसा मलबा

Sun, 01 Sep 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Cloudbrust in Chirgaon Rohru Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला के चिड़गांव की खरशाली पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई। भारी बारिश से गड़सारी नाले में बाढ़ आने से तीन छोटे-बड़े पुल और सड़क बह गई है। महिला मंडल भवन में अस्थायी रूप से चल रहे प्राइमरी स्कूल में मलबा घुस गया है। भवन का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Cloudbrust in Chirgaon Rohru Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

तीन गांवों का संपर्क कट गया है। नाला आसपास की सैकड़ों बीघा जमीन को बहा ले गया है। लोगों के खेतों और सेब बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। दो सप्ताह पहले ही गड़सारी स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त होने से बाद बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया था। अब स्कूल के लिए नए भवन की चिंता सता रही है।

Cloudbrust in Chirgaon Rohru Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी है। संपर्क मार्ग खोले जा रहे हैं। उधर, रविवार दोपहर को राजधानी शिमला, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी, रामपुर, किन्नौर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों में उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudbrust in Chirgaon Rohru Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश के अंधड़ से मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। राजधानी में झमाझम बारिश का पर्यटकों ने छुट्टी के दिन खूब मस्ती की। कुल्लू में जिला प्रशासन ने सैलानियों के साथ आम लोगों को ब्यास किनारे न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Cloudbrust in Chirgaon Rohru Shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के कुछ मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून थोड़ा सुस्त रहेगा। सात सितंबर तक एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed