{"_id":"60c74b1e8ebc3ef7893ac595","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-14-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बसों का संचालन शुरू, डेल्टा वेरिएंट पर अलर्ट जारी, बैंकों की समयसारिणी में बदलाव समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बसों का संचालन शुरू, डेल्टा वेरिएंट पर अलर्ट जारी, बैंकों की समयसारिणी में बदलाव समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Mon, 14 Jun 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:58 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया है। जर्मनी में डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने से हिमाचल में अलर्ट, हिमाचल के बैंकों में अब चार बजे तक होगी पब्लिक डीलिंग। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया है। कोरोना के जर्मन डेल्टा वेरिएंट को लेकर हिमाचल सरकार ने अलर्ट कर दिया है। वहीं प्रदेश में सोमवार से बैंकों ने समयसारणी में बदलाव कर दिया है। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में दाखिले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकलने के बाद ही शुरू होंगे। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल: बसों का संचालन शुरू, होटल खुले
हिमाचल प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया है। एचआरटीसी ने पहले दिन 1004 रूटों पर अपनी बसों का संचालन किया। उधर, तीन हजार से ज्यादा होटलों के ताले भी खुल गए हैं। वहीं, राज्य में दाखिल होने वाले देश के किसी भी राज्य के पर्यटक को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट नहीं लानी होगी। हालांकि प्रवेश के लिए उन्हें कोविड-19 ई पास पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराना होगा।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
हिमाचल के बैंकों में अब चार बजे तक होगी पब्लिक डीलिंग
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से बैंकों ने समयसारणी में बदलाव कर दिया है। अब शाम पांच बजे बैंक बंद होंगे। पब्लिक डीलिंग चार बजे तक होगी। 26 अप्रैल से बैंकों के समय में बदलाव किया गया था। सोमवार को सभी बैंकों के प्रतिनिधियों और वित्त महकमे से चर्चा करने के बाद राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति ने नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोरोना: जर्मनी में डेल्टा वेरिएंट के मामले सामने आने से हिमाचल में अलर्ट
विदेशों में तेजी से फैल रहा कोरोन का जर्मन डेल्टा वेरिएंट को लेकर हिमाचल सरकार ने अलर्ट कर दिया है। इस वैरियंट ने जर्मन में काफी लोगों को चपेट में लिया है। हिमाचल में यह वेरियंट अपने पांव तो नहीं पसार रहा है, स्वास्थ्य विभाग इसकी पड़ताल में जुट गया है। इस वेरियंट को लेकर सरकार ने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, सीएमओ और बीएमओ को अलर्ट किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उच्च शिक्षा निदेशक बोले- जुलाई अंत तक घोषित होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में दाखिले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकलने के बाद ही शुरू होंगे। जुलाई अंत तक दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित हो जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना संकट के चलते कॉलेजों में इस वर्ष दाखिलों की प्रक्रिया में कुछ देरी जरूर होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विश्व रक्तदान दिवस 2021: 93 बार रक्तदान कर 60 साल के सतपाल दूसरों के लिए बने प्रेरणा
जरूरी नहीं देश के सेवा के लिए सेना की वर्दी ही पहनी जाए, अगर कोई सेना में नहीं है और दिल में जज्बा हो तो कहीं भी किसी भी तरीके से देश सेवा कर सकता है। रक्तदान कर लोगों की जान बचाना भी देश सेवा है। यह कहना है हमीरपुर के रहने वाले सतपाल शर्मा का।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...