फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: buses ply in Himachal Pradesh Hotels opened

हिमाचल: बसों का संचालन शुरू, होटल खुले, बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आ सकेंगे पर्यटक

Mon, 14 Jun 2021 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Jun 2021 10:47 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह छह बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया है। निजी बस ऑपरेटरों ने विशेष रोड टैक्स और टोकन टैक्स पूरा माफ न करने के विरोध में बसें नहीं चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal News: buses ply in Himachal Pradesh Hotels opened
हिमाचल में बसों का संचालन शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयराम कैबिनेट के फैसले के बाद सोमवार सुबह छह बजे से हिमाचल प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (एचआरटीसी) कुल 4000 में से पहले दिन 1004 रूटों पर ही अपनी बसों का दिन-रात संचालन करेगा। कोरोना कर्फ्यू की बंदिश परिवहन सेवा पर लागू नहीं होगी। सवारियों की डिमांड के अनुसार रूटों की संख्या में निगम इजाफा करेगा। हालांकि निजी बस ऑपरेटरों ने विशेष रोड टैक्स और टोकन टैक्स पूरा माफ न करने के विरोध में बसें न चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


उधर, तीन हजार से ज्यादा होटलों के ताले भी खुल गए हैं। वहीं, राज्य में दाखिल होने वाले देश के किसी भी राज्य के पर्यटक को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट नहीं लानी होगी। हालांकि प्रवेश के लिए उन्हें कोविड-19 ई पास पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराना होगा। उसे देखने के बाद ही सीमा पर तैनात पुलिस पर्यटकों को प्रवेश करने देगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले के अनुसार आज से बाजारों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक रौनक रहेगी। सभी तरह की दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगी। सरकारी कार्यालय भी सोमवार से शुक्रवार तक 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे। शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। वहीं, टैक्सी व मैक्सी में व निजी वाहन सौ फीसदी सवारियों के साथ चल सकेंगे। शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed