फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 1 July 2021

हिमाचल: रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा, दिल्ली लेह बस सेवा शुरू समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 01 Jul 2021 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Jul 2021 06:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया है। हिमाचल के कुल्लू-चंबा में झमाझम बारिश, प्रदेश में चार दिन येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब। देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 1 July 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर आज एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में एलपीजी हुई महंगी, जानें नए दाम
हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया है। गुरुवार से प्रदेश में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गईं। घरेलू सिलिंडर इस माह 931.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया
देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर आज एचआरटीसी बस सेवा शुरू हो गई है। केलांग डिपो की बस में सैलानियों को दिल्ली से लेह तक सफर करने के लिए 1548 रुपये किराया देना होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कुल्लू-चंबा में झमाझम बारिश, प्रदेश में चार दिन येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। कुल्लू और चंबा जिले में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसान-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

शक्तिपीठों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने शीश नवाकर मांगी मन्नतें
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में बंद पड़ी सभी शक्तिपीठ बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, मां चामुंडा और नयनादेवी मंदिर के कपाट सहित अन्य धार्मिक स्थल करीब तीन माह बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। शक्तिपीठ ज्वालामुखी सुबह छह बजे से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सीएम जयराम बोले- वर्तमान कोविड काल में चिकित्सक हड़ताल न करें तो खुशी होगी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंजाब के वित्त आयोग की डिटेल आने और वहां इसे लागू करने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी पे कमीशन पर अपना फैसला लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कोविड काल में प्रदेश के चिकित्सक हड़ताल न करें तो सरकार को खुशी होगी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed