फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Tomato season completed Tomato farmers bear heavy losses

हिमाचल: टमाटर की लागत भी नहीं निकली, किसानों को पौने दो अरब का घाटा

Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 02:13 PM IST
सार

बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार सहित प्रदेश में इस बार निम्न स्तर का टमाटर होने से किसानों को कम दाम मिले। इस कारण कारोबार भी दो गुणा कम हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Tomato season completed Tomato farmers bear heavy losses
टमाटर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोलन जिले में टमाटर का सीजन समाप्त हो गया है, जबकि सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से टमाटर की खेप सब्जी मंडी पहुंच रही है। जिसके किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं। हालांकि इस बार पिछले वर्ष से दो गुणा कम कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष सब्जी मंडी सोलन में साढ़े सात लाख टमाटर क्रेट से तीन अरब 75 करोड़ का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार साढ़े छह लाख क्रेट से एक अरब 95 करोड़ का ही कारोबार हो सका है। यानी, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कारोबार पौने दो अरब रुपये कम हुआ है।  

विज्ञापन


इसका मुख्य कारण कोविड के बीच भी इस वर्ष किसानों को टमाटर के अच्छे दाम नहीं मिल पाए हैं। वहीं बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार भी इसका कारण रहा। टमाटर का सीजन जुलाई से नवंबर तक चलता है। इस बार जुलाई में जब सीजन शुरू हुआ तो 50 से 300 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से किसानों को दाम मिले। जिस कारण अधिकतर किसान इस बार टमाटर की लागत भी पूरी नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


इसका प्रभाव इस बार सब्जी मंडी के कारोबार पर भी पड़ा है। उधर, एपीएमसी के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार सहित प्रदेश में इस बार निम्न स्तर का टमाटर होने से किसानों को कम दाम मिले। इस कारण कारोबार भी दो गुणा कम हुआ है। हालांकि पिछले वर्ष कोविड काल में लॉकडाउन के बीच भी किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिले हैं। अब सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों से टमाटर मंडी पहुंच रहा है, जिसके किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब बीज भी रहा कारोबार कम होने का कारण
अप्रैल, मई में ओलावृष्टि और अधिक बारिश से टमाटर की फसलें नष्ट हुई थीं, जिसके बाद कई क्षेत्रों में किसानों ने दोबारा टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई भी की। वहीं जब टमाटर की फसल तैयार होने लगी तो सैकड़ों किसानों की ओर से लगाया टमाटर का बीज ही खराब निकला।


बीज खराब होने के कारण टमाटर का सही आकार नहीं बन पाया। इस टमाटर की डिमांड बहुत कम रही। इस बार हिम सोना टमाटर भी हल्के स्तर का रहा। एक सप्ताह तक टिकने वाला टमाटर दो से तीन दिन में ही खराब हो रहा था। इस कारण खरीदार भी कम मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed