फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Cabinet: हिमाचल में सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी, यूजीसी पे स्केल मिलेगा, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Thu, 28 Jul 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Jul 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet decisions today live updates, approval to fill hundreds of posts, UGC pay scale approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा कर्मचारी वर्ग के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। अलग-अलग विभागों में 1,300 पदों पर भर्ती को हरी झंडी दी गई है। कैबिनेट बागवानों और फल उत्पादकों को राहत प्रदान करने के लिए 15 जुलाई से एचपीएमसी के माध्यम से बिकने वाली पैकेज सामग्री कार्टन और ट्रे की खरीद पर 6 प्रतिशत उपदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। एचपीएमसी को इसके लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया 



वहीं, राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शैक्षणिक, कार्मिक और अकादमिक स्टाफ के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की संशोधित वेतनमान योजना को लागू करने को स्वीकृति प्रदान की। 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 तक संशोधित यूजीसी वेतनमान से अनुमानित 337 करोड़ रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। वर्ष 2021-22 के लिए इस मद में वार्षिक 113 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा और चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए यह 75 करोड़ रुपये होगा।  प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3,200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल मिलेगा।

बेलदारों के 452 पदों को पंप ऑपरेटरों में बदला, न्यूनतम किराया घटाया
कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में बेलदार के 452 पदों को पंप ऑपरेटरों में बदलने और 31 दिसंबर 2020 तक 12 वर्ष या इससे अधिक नियमित सेवाकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों, जिन्होंने शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं की है, उन्हें विभाग में शामिल करने का भी निर्णय लिया। कैबिनेट ने राज्य में यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत अब स्टेज कैरेज बस सेवाओं के तहत पहले दो किलोमीटर तक न्यूनतम बस किराया वर्तमान सात रुपये से घटाकर पांच रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की। सीएम जयराम ठाकुर ने 30 जून को धर्मशाला कॉलेज के सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम ‘नारी को नमन’ के दौरान न्यूनतम किराया घटाकर पांच रुपये करने की घोषणा की थी।

himachal cabinet decisions today live updates, approval to fill hundreds of posts, UGC pay scale approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

780 आशा कार्यकर्ता भर्ती होंगी, कमला नेहरू अस्पताल में 164 अतिरिक्त पद सृजित
राज्य के लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन और गैर-राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 780 आशा वर्कर नियुक्त करने का निर्णय लिया। कमला नेहरू राज्य अस्पताल, शिमला के नवनिर्मित 100 बिस्तर क्षमता के मातृ एवं शिशु देखभाल विंग के लिए विभिन्न श्रेणियों के 164 अतिरिक्त पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की ताकि माताओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।
 

himachal cabinet decisions today live updates, approval to fill hundreds of posts, UGC pay scale approved
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

होमगार्ड कर्मचारियों का रैंक भत्ता बढ़ाया
 कैबिनेट ने गृह रक्षक कर्मियों के रैंक भत्ते में बढ़ोतरी की भी स्वीकृति प्रदान की। अब कंपनी कमांडर को 30 रुपये के स्थान पर 50 रुपए प्रतिदिन, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर/प्लाटून कमांडर को 24 रुपये के स्थान पर 40 रुपये, हवलदार को 18 रुपये के बजाय 30 रुपये और सेक्शन लीडर को 12 रुपये के स्थान पर 20 रुपये रैंक भत्ता मिलेगा। प्रदेश लोकल ऑडिट विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 54 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet decisions today live updates, approval to fill hundreds of posts, UGC pay scale approved
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नए पुलिस जिला के गठन का फैसला
कैबिनेट ने नए पुलिस जिला नूरपुर के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की, जिसका मुख्यालय कांगड़ा जिला के नूरपुर में होगा। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 39 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, शिमला जिला में लोक निर्माण विभाग के चौपाल मंडल के अंतर्गत सराहां में नया उपमंडल खोलने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग का नया उपमंडल खोलने व रिकांगपिओ और शौंनटांग में दो नए अनुभाग खोलने तथा इनके लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।
 

विज्ञापन
himachal cabinet decisions today live updates, approval to fill hundreds of posts, UGC pay scale approved
jairam cabinet - फोटो : अमर उजाला

इन पदों को भरने की मंजूरी
बैठक में उद्योग विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से विस्तार अधिकारी (उद्योग) के 10 पद अनुबंध आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंडी जिले के ढीम कटारू, धरोट, सरोआ, बागा चनोगी, मुराह और सैंज तथा कुल्लू जिला के मंगलौर में नव सृजित 7 रेशमकीट पालन केंद्रो के लिए माली/बेलदार के 7 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने तथा इसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन कर उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। शिमला जिला के ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का नया मंडल व  खोलीघाट में उप मंडल खोलने सहित आवश्यक पदों के सृजन तथा भरने का निर्णय लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed