फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board LEET PAT admit card released

Dharamshala: लीट-पैट के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड, कल से होंगे डाउनलोड

Wed, 10 May 2023 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 May 2023 05:59 PM IST
सार

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जबकि लीट के लिए 14 केंद्रों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Takniki Shiksha Board LEET PAT admit card released
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 21 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2023) और 28 मई को लेटरल एंट्री परीक्षा (लीट-2023) करवाई जाएगी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए संबंधित अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। पैट के अभ्यर्थी 11 मई, जबकि लीट के अभ्यर्थी 18 मई से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आए तो वह बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-225755 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 34 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जबकि लीट के लिए 14 केंद्रों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के आधार पर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियर (पैट-2023) के लगभग 3,200 सीटें भरी जानी हैं, जिनके लिए बोर्ड के पास करीब 5,171 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं द्वितीय वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग लीट के लिए लगभग 978 सीटों के लिए 2,665 आवेदन बोर्ड कार्यालय में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पैट के 212 और लीट के 136 अभ्यर्थियों के आवेदनों को समय पर फीस जमा न करवाने के कारण रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed