{"_id":"5e54ba058ebc3ec4a70a3035","slug":"himachal-pradesh-state-transport-authority-approve-1745-maxi-cab-and-bus-route-permits","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने मैक्सी कैब, बसों के 1745 रूट परमिट किए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने मैक्सी कैब, बसों के 1745 रूट परमिट किए मंजूर
Tue, 25 Feb 2020 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 1745 रूट परमिटों को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से 3569 बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध होगा। इसमें मोटर कैब (चार प्लस वन) श्रेणी के 953 परमिट जारी किए हैं। इससे 1906 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। मैक्सी कैब (पांच प्लस वन से 12 प्लस) तक के 713 परमिट जारी किए हैं। इससे 1426 लोगों को रोजगार मिलेगा। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार ने 50 नए बस रूट परमिट स्वीकृत किए हैं। ये बसें हिमाचल में ही चलेंगी, जबकि 29 ऐसे बस रूट परमिट को मंजूरी दी है, जो हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए चलाई जानी हैं। इससे 150 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। बैठक में रेंट बाइक स्कीम के तहत 7 मामलों को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव परिवहन व अथॉरिटी के अध्यक्ष जेसी शर्मा ने की। इस अवसर पर परिवहन विभाग के निदेशक जेएम पठानिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निदेशक जेएम पठानिया ने कहा कि इस फैसले से हिमाचल के हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। बेरोजगार युवा टैक्सी मैक्सी कैब चलाकर अपना रोजगार कमा सकेंगे।
विज्ञापन