{"_id":"6220bbaa44d9ff0b3e70aa69","slug":"himachal-pradesh-state-electricity-board-launch-app-for-power-off-home-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: घर की बिजली बंद करना भूले तो बोर्ड करेगा स्विच ऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: घर की बिजली बंद करना भूले तो बोर्ड करेगा स्विच ऑफ
Mon, 07 Mar 2022 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:17 AM IST
सार
बोर्ड के मुताबिक स्मार्ट मीटर में एक चिप लगी होगी, जो मोबाइल एप से कनेक्ट होगी। इससे कभी भी बिजली मीटर को बंद कर सकेंगे। एप में उपभोक्ताओं को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार जल्दबाजी में घर से निकलती बार आप बिजली के बल्ब और अन्य उपकरण बंद करना भूल जाते हैं। इससे फिजूल में बिजली की खपत होती है और बिल ज्यादा आता है। इसका हल अब बिजली बोर्ड ने निकाल लिया है। बोर्ड ने ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जिससे कहीं से भी स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बंद की जा सकेगी। इसका कंट्रोल बोर्ड के पास रहेगा। आपको बस बोर्ड को फोन कर सूचित करना है। इस एप को इसी सप्ताह लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक स्मार्ट मीटर में एक चिप लगी होगी, जो मोबाइल एप से कनेक्ट होगी। इससे कभी भी बिजली मीटर को बंद कर सकेंगे। एप में उपभोक्ताओं को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी। रोजाना कितनी बिजली खर्च की, इसका डाटा भी एप पर अपडेट रहेगा। शुरुआती चरण में शिमला और धर्मशाला के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
दोनों जिलों में डेढ़ लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम चल रहा है। अभी तक शिमला में 40 हजार और धर्मशाला में 25 हजार मीटर लगा दिए गए हैं। इसके बाद अन्य जिलों में ऐसे मीटर लगने हैं। बोर्ड के चीफ इंजीनियर (व्यावसायिक) रामप्रकाश ने बताया कि इस हफ्ते से मोबाइल एप की शुरुआत की जाएगी। शुरू में पोस्ट पेड की सुविधा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
नुकसान से बचाएगी एप
कई बार देखने में आया है कि लोग जल्दबाजी में घर के बिजली उपकरण बंद करना भूल जाते हैं। ज्यादा देर तक उपकरण चालू रहने से जल जाते हैं। कई बार आग जैसी घटनाएं भी होती हैं। मोबाइल एप से बिजली बंद होने से जहां उपकरण जलने से बच जाएंगे, वहीं आग जैसी घटनाओं से भी राहत मिल जाएगी।