फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh state electricity board launch app for Power Off home electricity

पहल: घर की बिजली बंद करना भूले तो बोर्ड करेगा स्विच ऑफ

Mon, 07 Mar 2022 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Mar 2022 11:17 AM IST
सार

बोर्ड के मुताबिक स्मार्ट मीटर में एक चिप लगी होगी, जो मोबाइल एप से कनेक्ट होगी। इससे कभी भी बिजली मीटर को बंद कर सकेंगे। एप में उपभोक्ताओं को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
himachal pradesh state electricity board launch app for Power Off home electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कई बार जल्दबाजी में घर से निकलती बार आप बिजली के बल्ब और अन्य उपकरण बंद करना भूल जाते हैं। इससे फिजूल में बिजली की खपत होती है और बिल ज्यादा आता है। इसका हल अब बिजली बोर्ड ने निकाल लिया है। बोर्ड ने ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जिससे कहीं से भी स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बंद की जा सकेगी। इसका कंट्रोल बोर्ड के पास रहेगा। आपको बस बोर्ड को फोन कर सूचित करना है। इस एप को इसी सप्ताह लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक स्मार्ट मीटर में एक चिप लगी होगी, जो मोबाइल एप से कनेक्ट होगी। इससे कभी भी बिजली मीटर को बंद कर सकेंगे। एप में उपभोक्ताओं को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी। रोजाना कितनी बिजली खर्च की, इसका डाटा भी एप पर अपडेट रहेगा। शुरुआती चरण में शिमला और धर्मशाला के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


दोनों जिलों में डेढ़ लाख स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम चल रहा है। अभी तक शिमला में 40 हजार और धर्मशाला में 25 हजार मीटर लगा दिए गए हैं। इसके बाद अन्य जिलों में ऐसे मीटर लगने हैं। बोर्ड के चीफ इंजीनियर (व्यावसायिक) रामप्रकाश ने बताया कि इस हफ्ते से मोबाइल एप की शुरुआत की जाएगी। शुरू में पोस्ट पेड की सुविधा दी जाएगी।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान से बचाएगी एप
कई बार देखने में आया है कि लोग जल्दबाजी में घर के बिजली उपकरण बंद करना भूल जाते हैं। ज्यादा देर तक उपकरण चालू रहने से जल जाते हैं। कई बार आग जैसी घटनाएं भी होती हैं। मोबाइल एप से बिजली बंद होने से जहां उपकरण जलने से बच जाएंगे, वहीं आग जैसी घटनाओं से भी राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed