फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh State Council For Science, Technology & Environment.

प्रदेश के 31 शिक्षण संस्थानों पर गिरी गाज

Sun, 20 Sep 2015 11:01 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Council For Science, Technology & Environment.

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण राज्य परिषद ने वर्ष 2012 में नेशनल साइंस डे मनाने के लिए जारी राशि वापस देने के आदेश दिए हैं। यह राशि नेशनल साइंस डे न मनाने वाले प्रदेश के 31 शिक्षण संस्थानों से मांगी है। राज्य में 31 शिक्षण संस्थानों और विभाग से करीब 1.24 लाख रुपये रिकवरी होगी।

विज्ञापन


परिषद ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर पैसा लौटाने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा है कि दिसंबर 2012 में नेशनल साइंस डे मनाने को पहली किस्त के तौर पर चार हजार रुपये जारी किए थे। इस संबंध न कोई रिपोर्ट मिली और न ही रुपये। बजट का उपयोग न करने वाले शिक्षण संस्थानों और विभाग से तुरंत राशि वापस करने को कहा है।

विज्ञापन

12 कॉलेजों ने खर्च नहीं किया बजट

Himachal Pradesh State Council For Science, Technology & Environment.

प्रदेश के 12 कॉलेजों, एक सरकारी बहु तकनीकी कॉलेज, दो रिसर्च सेंटर, कृषि विवि के तहत सात संस्थान, एक अन्य संस्थान, दो शिक्षा विभाग के उपनिदेशक, छह इको क्लब और स्कूलों ने परिषद की ओर से नेशनल साइंस डे मनाने को किया बजट नहीं खर्चा है। पहली किस्त में कुल बजट की 80 प्रतिशत राशि परिषद ने जारी की थी। दूसरी किस्त में विभिन्न औपचारिकताओं के बाद 20 प्रतिशत राशि जारी की जानी थी।

वहीं, नेशनल साइंस डे मनाने के लिए जारी राशि को उपयोग न करने का कारण धनराशि का चेक देरी से मिलना बताया जा रहा है। चेक सही समय पर न मिलने से राशि उपयोग नहीं लाई जा सकी है और न ही बिना बजट कार्यक्रम हो पाया। इधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक केडी शर्मा ने बताया कि यदि कोई भी पेंडिंग बजट होगा तो उसे नियमानुसार लौटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed