फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh State Cooperative Bank clerk exam

बैंक क्लर्क बनने को हजारों ने आजमाई किस्मत

Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 13 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Cooperative Bank clerk exam

हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की 156 कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए प्रदेश भर के 153 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा करवाई गई। रविवार को आयोजित बैंक भर्ती परीक्षा में ट्राइबल एरिया काजा और केलांग के करीब डेढ़ सौ परीक्षार्थियों ने मनाली और कुल्लू में परीक्षा दी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा से ठीक दो दिन पहले ट्राइबल एरिया में हुई बर्फबारी के बाद यहां के अभ्यर्थियों ने बोर्ड से परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा से ठीक पहले केंद्र बदलकर इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कुल्लू और मनाली परीक्षा केंद्रों में करवाई गई। प्रदेश के अन्य परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से किया गया।
विज्ञापन


स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड से 64255 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से अधूरे फार्म और फीस की डिटेल न होने पर बोर्ड ने करीब साढे़ 14 हजार फार्म रद्द कर दिए थे, जबकि 49522 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि ट्राइबल एरिया में बर्फबारी के चलते अभ्यर्थियों ने केंद्र बदलने की मांग की थी। इस पर अभ्यर्थियों की मेरिट को देखते हुए अन्य परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी।


चुनावों तक करना पड़ेगा परिणाम का इंतजार-
स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिपिक भर्ती की लिखित परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों को परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड घोषित करेगा। बोर्ड सूत्रों की मानें तो पंचायत चुनावों के तुरंत बाद लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed