{"_id":"62a4a6044d073c2fdf114c82","slug":"himachal-pradesh-solan-garlic-supply-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garlic Supply to Bangladesh: देश-विदेश में बढ़ी हिमाचल के लहसुन की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garlic Supply to Bangladesh: देश-विदेश में बढ़ी हिमाचल के लहसुन की डिमांड
Sat, 11 Jun 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:56 PM IST
सार
सब्जी मंडी सोलन में किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिल रहे हैं। यहां पर लहसुन ग्रेड के हिसाब से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचली लहसुन की विदेशों में डिमांड बढ़ी है। भारत के लिए चीन से सप्लाई बंद होने से प्रदेश के किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिल रहे हैं। दो दिन पूर्व सब्जी मंडी सोलन से 36 टन लहसुन की खेप बांग्लादेश के लिए भेजी गई है। यहां पर हिमाचली लहसुन 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जबकि, सब्जी मंडी सोलन में किसानों को भी इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। यहां पर लहसुन ग्रेड के हिसाब से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विदेशों में यहां के लहसुन की अधिक मांग की बड़ी वजह यह है कि इसकी सेल्फ लाइफ और गुणवत्ता अधिक है। हिमाचली लहसुन को उगाते समय किसान कीटनाशक और खाद का बेहद कम उपयोग करते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में रामबाण है। कोरोना काल में हिमाचली लहसुन की मांग बाहरी राज्यों में बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सबसे अधिक मांग तमिलनाडु से आ रही है। सब्जी मंडी सोलन में स्थानीय, सिरमौर, शिमला से अभी तक साढ़े 13 हजार क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। किसानों को ग्रेडिंग के हिसाब से लहसुन के दाम मिल रहे हैं। उधर, सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कहा कि सोलन से लहसुन की सप्लाई बांग्लादेश के लिए भी भेजी जा रही है। अन्य राज्यों से भी लहसुन की अधिक मांग है। किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन