फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Pradesh schools reopen today

कोरोना संक्रमण के साये में हिमाचल में आज से स्कूल आएंगे विद्यार्थी

Mon, 01 Feb 2021 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
himachal Pradesh schools reopen today
स्कूल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के साये में सोमवार से हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में छह कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी। जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में करीब साठ शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर यहां के स्कूलों में सात फरवरी तक विद्यार्थियों के आने पर रोक रहेगी। यहां शनिवार को 41 और रविवार को 18 शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


हालांकि यहां स्वस्थ शिक्षकों को स्कूल आना होगा। प्रदेश में सोमवार से पांचवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की एसओपी के तहत नियमित कक्षाएं लगेंगी। हर स्कूल ने विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से माइक्रो प्लान तैयार किए हैं। स्कूलों में आने के लिए विद्यार्थियों पर कोई दबाव नहीं होगा। हाजिरी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पहले की तरह स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


शीतकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लंच टाइम एक साथ नहीं होगा। स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए हर कक्षा के लिए अलग-अलग लंच का समय होगा। विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के समय में भी दस से पंद्रह मिनट का अंतर रहेगा, ताकि भीड़ जमा न हो। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों के माइक्रो प्लान को शिक्षा निदेशालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर नौवीं और जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने की योजना भी कई स्कूलों ने बनाई है। पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की रोजाना कक्षाएं लगेंगी। न प्रार्थना सभाएं होंगी और न खेलकूद के पीरियड लगेंगे। अगर किसी कक्षा में अधिक विद्यार्थी हैं तो उन्हें निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग कमरों में बैठाया जाएगा। फेस मास्क पहनकर ही विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल आएंगे। प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। 


इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी कॉलेज, आईटीआई भी आज से खुलेंगे
प्रदेश में सोमवार से इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी कॉलेज और आईटीआई भी खुल जाएंगे। इन संस्थानों में भी एसओपी के तहत कक्षाएं लगेंगी। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में आठ फरवरी से नियमित कक्षाएं लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed