फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Sanyukt Karamchari Mahasangh press conference in shimla

शिमला: प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करेगा संयुक्त कर्मचारी महासंघ

Sat, 12 Mar 2022 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Mar 2022 07:58 PM IST
सार

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग से हो रहे आर्थिक नुकसान और सरकार की उदासीनता चिंताजनक है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Sanyukt Karamchari Mahasangh press conference in shimla
हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। इसी कड़ी में 27 मार्च को सिरमौर जिले के नाहन में विरोध रैली की जाएगी। महासंघ नेताओं ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और यह ट्रेड यूनियन एक्ट का सरासर उल्लंघ्घन है। कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो विभाग अध्यक्षों का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव हीरा लाल वर्मा, मुख्य सलाहकार विनोद कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष अरविंद मेहता,  समर चौहान और नरेश ठाकुर ने शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग से हो रहे आर्थिक नुकसान और सरकार की उदासीनता चिंताजनक है। पहला मौका है कि जब मूल वेतन के मामले में हिमाचल सरकार ने पंजाब पैट्रन को लागू नहीं किया है।
विज्ञापन


महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रमोद सक्सेना से भी मिला है। कमेटी की कोई बैठक अभी तक नहीं हुई है। मांग उठाई कि दो साल के राइडर को खत्म किया जाए। 4-9-14 साल की सेवा के बाद  टाइम स्केल दिया जाए। कर्मचारियों को 31 दिसंबर, 2015 के मूल वेतन पर ही फैक्टर लगाया जाए। कर्मचारियों को 31 दिसंबर, 2015 की स्थिति में 2.59 का फैक्टर लगना एक संवैधानिक प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed