फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh samagra shiksha abhiyan maths science self learning by 10th class students

समग्र शिक्षा अभियान: गणित के साथ विज्ञान को भी स्वयं पाठन पुस्तिकाओं से पढ़ेंगे दसवीं कक्षा के विद्यार्थी

Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्वयं पाठन पुस्तिकाएं तैयार करवाई गई हैं। ताकि विद्यार्थी गणित और विज्ञान विषय को आसानी से समझ सकें।

विज्ञापन
himachal pradesh samagra shiksha abhiyan maths science self learning by 10th class students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

समग्र शिक्षा अभियान में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित विषय के साथ विज्ञान विषय की भी स्वयं पाठन पुस्तिकाओं का आवंटन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की पढ़ाई करने में आसानी होगी। यह पुस्तिकाएं विशेष तौर पर विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय में सक्षम बनाने के लिए तैयार की गई हैं। ताकि पठन पाठन सामग्री के साथ विद्यार्थी स्वयं पाठन पुस्तिकाओं के माध्यम से भी कठिन विषयों को आसानी से समझ सकें।

विज्ञापन


वर्तमान में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर गणित और विज्ञान विषयों को समझने में काफी परेशानी होती है। उन्हें दोनों विषयों को समझने के लिए अलग से कोचिंग का सहारा लेना पड़ता है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्वयं पाठन पुस्तिकाएं तैयार करवाई गई हैं। ताकि विद्यार्थी गणित और विज्ञान विषय को आसानी से समझ सकें। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की ओर खंड स्तर पर विद्यार्थियों के लिए 4,600 स्वयं पाठन पुस्तिकाएं आवंटित की जा जाएंगी।
विज्ञापन


स्वयं पाठन पुस्तिकाओं से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, विद्यार्थियों को उनके कौशल के विकास करने और सीखने के क्षमता को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। वहीं विद्यार्थियों में गणित, विज्ञान विषय को लेकर डर भी दूर होगा। स्वयं पाठन पुस्तिकाओं को विद्यार्थी स्कूल के साथ घर पर भी ले जा सकेंगे। जिससे शिक्षकों को भी गणित, विज्ञान विषय को पढ़ाने के लिए अलग से कक्षाएं आयोजित नहीं करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक प्रशिक्षक समन्वयक पुनीत कुमार ने कहा कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान विषय में निपुण बनाने, उनमें सीखने की क्षमता को बढ़ाने और लर्निंग गैप को दूर करने के लिए स्वयं पाठन पुस्तिकाएं तैयार की गई है। शीघ्र ही खंड स्तर पर स्वयं पाठन पुस्तिकाओं का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed