{"_id":"5f4273208ebc3e41026f42ed","slug":"himachal-pradesh-rural-development-department-directions-to-block-fake-ration-cards-and-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े से गरीब बने अफसरों के राशनकार्ड होंगे ब्लॉक, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े से गरीब बने अफसरों के राशनकार्ड होंगे ब्लॉक, होगी एफआईआर
Mon, 24 Aug 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने फर्जीवाड़े से गरीब बने अफसरों के राशनकार्ड ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने बीडीओ को जांच का जिम्मा सौंपा है। सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड तैयार कर कार्यालय भेजने को कहा गया है। इन अफसरों के खिलाफ विभाग एफआईआर दर्ज करेगा। यही नहीं, अफसरों के अलावा पंचायत प्रधान, सचिव पर मामले दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विभाग का मानना है कि अगर ग्रामसभा में संपन्न लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया तो उस समय प्रधान और सचिव ने आपत्ति क्यों नहीं जताई। इन लोगों की मिलीभगत से इस फर्जी कार्य को अंजाम दिया गया है। विभाग को अंदेशा है कि पूर्व और वर्तमान में संपन्न लोगों को मकान बनाने के लिए भी पैसा जारी किया गया है। इसकी भी शिकायत आई है। ऐसे में विभाग इसका भी लेखा-जोखा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के मुताबिक इन अफसरों ने 2 महीने पहले भी डिपो से सस्ता राशन लिया है। मशीन में इसकी एंट्री हुई है। यह भी मालूम किया जा रहा है कि कहीं इन्होंने बीपीएल का कार्ड बनाकर सरकारी नौकरी हड़प ली हो। उधर, ग्रामीण विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस फर्जीवाड़े का खात्मा होगा। जो लोग असल में इसके हकदार हैं, उन्हें यह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन