फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh ranks first in the country in the Green School program

Solan News: ग्रीन स्कूल कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश देश में पहले स्थान पर

Wed, 22 Feb 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 07:28 PM IST
सार

सबसे ज्यादा स्कूल इस श्रेणी में आने के चलते हिमाचल प्रदेश को देश भर में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम में पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश और तीसरे स्थान पर पंजाब रहा। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh ranks first in the country in the Green School program
ग्रीन स्कूल कार्यक्रम में हिमाचल को मिला पुरस्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नौ स्कूलों को अपने परिसरों को पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए ग्रीन स्कूल पुरस्कारों से नवाजा गया है। सबसे ज्यादा स्कूल इस श्रेणी में आने के चलते हिमाचल प्रदेश को देश भर में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम में पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश और तीसरे स्थान पर पंजाब रहा। सरकार की एजेंसी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के ग्रीन स्कूल प्रोग्राम (जीएसपी) के तहत हिमाचल के नौ स्कूलों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला सोलन के छह, दो हमीरपुर और जिला चंबा का एक स्कूल शामिल है। मंगलवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव ललित जैन और जिला विज्ञान समन्वयक अमरीश शर्मा ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।

विज्ञापन


अमरीश शर्मा ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए सोलन को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के ऑनलाइन पोर्टल पर ऑडिट के लिए कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 114 निजी और सरकारी स्कूलों ने पर्यावरण से संबंधित स्कूल में कूड़ा निष्पादन का तरीका, बिजली की खपत सहित अन्य कई विषयों पर जानकारी अपलोड की थी। इसमें सोलन से 61, हमीरपुर से 18, ऊना से 13, सिरमौर से 11, बिलासपुर से तीन, कांगड़ा से दो, कुल्लू से दो, शिमला से दो, चंबा और मंडी से एक-एक स्कूल ने जानकारी अपलोड की थी। इसमें से नौ स्कूलों को ग्रीन स्कूल पुरस्कारों से नवाजा गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों को मिला सम्मान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल छात्र नालागढ़, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी, शिवालिक वैली स्कूल सोलन, एमआर डीएवी स्कूल सोलन, दून वैली पब्लिक स्कूल सोलन, कसौली इंटरनेशनल स्कूल सोलन, हाई स्कूल गुलेला जिला हमीरपुर, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकास नगर जिला हमीरपुर और राजकीय माध्यमिक स्कूल जिला चंबा को ग्रीन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमगिरी स्कूल को मिला राष्ट्र स्तरीय भूमि प्रंबधन स्कूल अवार्ड

सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंट ग्रीन स्कूल प्रोग्राम जीएसपी अवार्ड 2022-23 के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी को पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ भूमि प्रबंधन स्कूल अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के चयनित स्कूलों ने इसमें भाग लिया। राष्ट्र स्तरीय अवार्ड के लिए जिला चंबा से चार स्कूलों आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर, बाट और डलहौजी ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमगिरी से प्रधानाचार्य जगदीश और विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद ने बताया कि सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंटर स्कूल प्रोग्राम जीएसपी अवार्ड 2022-23 के लिए 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को पछाड़ कर हिमाचल ने बेस्ट हरित स्टेट अवार्ड जीता है।

इसके तहत आकांक्षी जिला चंबा के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि जिला चंबा के एक ग्रामीण स्कूल ने पूरे भारत सर्वश्रेष्ठ भूमि प्रबंधन स्कूल अवार्ड जीता है। यह अवार्ड नारायण डायरेक्टर जनरल ऑफ इंडिया सीएसई सुनीता नारायण ने दिए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कौंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड एन्वायर्नमेंट के निदेशक ललित जैन ने दिल्ली में ये पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि, चंबा की तरफ से विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद, विद्यालय के प्रधानाचार्य और जीवन ने यह इनाम प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क, उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद ने सभी सहयोगियों, अध्यापकों व प्रतिभागी विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed