फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Rajan Sushant announces third front against Congress-BJP

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ राजन सुशांत ने किया तीसरे मोर्चे का एलान

Tue, 08 Mar 2022 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Mar 2022 11:30 PM IST
सार

भाजपा के सांसद रहे राजन सुशांत ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ हिमाचल रीजनल अलायंस (एचआरए) को लांच करने का एलान किया है। यह गठबंधन 2022 के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rajan Sushant announces third front against Congress-BJP
तीसरे मोर्चे का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेतों के बीच हिमाचल प्रदेश में भी तीसरे मोर्चे को आकार देने की कवायद तेज हो गई है। भाजपा के सांसद रहे राजन सुशांत ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ हिमाचल रीजनल अलायंस (एचआरए) को लांच करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


यह गठबंधन 2022 के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है। सुशांत ने कहा कि हिमाचल के सभी राजनीतिक दलों का इस गठबंधन में स्वागत है। उनसे पूछा गया कि क्या यह तीसरा मोर्चा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करेगा, तो उन्होंने इस संभावना को साफ तौर पर नकार दिया। 
विज्ञापन


राजन सुशांत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर धरने पर भी बैठे हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर उन्होंने अपनी विधायक पेंशन को भी छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फतेहपुर उपचुनाव भी लड़ा, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे राजन सुशांत पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष बने। 2017 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी किनारा कर लिया था। हालांकि राजन सुशांत ने जब हिमाचल रीजनल अलायंस (एचआरए) के गठन का ऐलान किया, तो उस दौरान उनके साथ प्रदेश का कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed