फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   51 percent teachers of two private universities are unfit, revealed in investigation

हिमाचल: दो निजी विश्वविद्यालयों के 51 फीसदी शिक्षक अयोग्य, जांच में खुलासा

Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

  • विनियामक आयोग की जांच कमेटी ने सोमवार से शुरू किया दस्तावेज खंगालने का काम
  • शैक्षणिक और नियुक्ति प्रक्रिया का सभी विश्वविद्यालयों से एकत्र किया गया है ब्योरा

विज्ञापन
51 percent teachers of two private universities are unfit, revealed in investigation
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों के 51 फीसदी अयोग्य पाए गए हैं। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की जांच में यह खुलासा हुआ है। दोनों निजी विश्वविद्यालयों पर यूजीसी के वर्ष 2009 और वर्ष 2016 के नियमों का पूरा नहीं करने का आरोप है। कई शिक्षक नेट पास नहीं हैं। नेट पास नहीं होने पर विशेष छूट लेने के लिए भी इनकी ओर से कदम नहीं उठाए गए। आयोग ने इन शिक्षकों को अयोग्य करार देते हुए संबंधित विश्वविद्यालयों को अपना पक्ष रखने के लिए दो सप्ताह का मौका दिया है।

विज्ञापन


14 अन्य निजी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की जांच अभी जारी है। संभावित है कि एक सप्ताह के भीतर यह जांच पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। आयोग की जांच कमेटी ने सोमवार से दस्तावेजों को खंगालने का काम शुरू किया है। निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार दे चुके आयोग ने अब शिक्षकों की जांच करने का फैसला लिया है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षकों का योग्य होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


मानव भारती विवि का दौरा भी करेगी जांच कमेटी
आयोग की जांच कमेटी फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय का जल्द दौरा करेगी। यहां पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों की डिग्रियां सही हैं, उन्हें किस प्रकार से राहत दी जाए इसके लिए जांच कमेटी रास्ता निकालेगी। कमेटी की सिफारिशों से सरकार को अवगत करवाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालयों के चांसलरों के साथ सेमिनार करेगा आयोग
प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा में सुधार लाने और प्रदेश को एजूकेशन हब बनाने के लिए राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग सेमिनार करने जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में सभी निजी विश्वविद्यालयों के चांसलरों को इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed