{"_id":"5d8f402d8ebc3e0142327699","slug":"himachal-pradesh-police-mou-with-five-banks-to-open-salary-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी अकाउंट खोलने को पांच बैंकों के साथ एमओयू करेगी प्रदेश पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलरी अकाउंट खोलने को पांच बैंकों के साथ एमओयू करेगी प्रदेश पुलिस
Sun, 29 Sep 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पुलिस हर कर्मचारी को सैलरी अकाउंट मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के टॉप पांच बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) करेगी। समझौता होने के बाद सभी बैंक पुलिस कर्मियों को सैलरी अकाउंट खुलने पर दी जाने वाली सुविधाओं का ब्योरा उपलब्ध कराएंगे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कर्मी खुद अपने लिए बैंक तय कर अपना सैलरी अकाउंट खुलवाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय अपने कर्मचारियों को 2010 से बैंक खाते में वेतन मुहैया करा रहा है, लेकिन हाल ही में कुछ मामलों की पड़ताल के दौरान मुख्यालय को यह जानकारी मिली कि सैलरी अकाउंट पर बैंक विभिन्न तरह की सुविधाएं भी देते हैं। इसके बाद आईजी एडमिन पुनीता भारद्वाज के निर्देश पर एसपी वेलफेयर भगत सिंह ठाकुर ने बैंकों से संपर्क करना शुरू किया।
विज्ञापन
चूंकि, मुख्यालय ने पहले ही सभी पुलिस कर्मियों को वेतन के लिए सिर्फ सैलरी अकाउंट का ही ब्योरा देने के लिए निर्देश दिए थे। ऐसे में इस कवायद के बाद बैंकों ने मुख्यालय की परिक्रमा शुरू कर दी। वर्तमान में कई अलग-अलग बैंकों में पुलिस कर्मियों के खाते हैं, ऐसे में उन्हें शत प्रतिशत सैलरी अकाउंट खुलवाने के लिए पीएचक्यू किसी एक बैंक में खाता खुलवाने के लिए बाध्य नहीं करना चाह रहा।
विज्ञापन
इसी वजह से अब पांच बैंकों के साथ एमओयू कर पुलिस कर्मियों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि बैंकों के साथ समझौते की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द समझौता कर पुलिस कर्मियों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।