{"_id":"5b8bd5de42c792464429fc7b","slug":"himachal-pradesh-non-gazetted-employees-association-devender-chauhan-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम ऑफिस से अध्यक्ष के लिए अश्वनी ठाकुर का नाम तय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम ऑफिस से अध्यक्ष के लिए अश्वनी ठाकुर का नाम तय'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री कार्यालय से अश्वनी ठाकुर का नाम तय हो गया है। यह दावा शिक्षा निदेशालय गैर शिक्षक महासंघ के महासचिव देवेंद्र चौहान ने किया है। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को उद्यान निदेशालय शिमला में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि 6 सितंबर को महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में इसमें सभी विभागों से हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है। उनका दावा है कि अध्यक्ष पद के लिए सीएम कार्यालय से नाम तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कितने उम्मीदवार हैं? यह अभी तय नहीं है। चुनाव के दौरान तय होगा कि इन दोनों पदों पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन