फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh next year budget suggestions from public soon

हिमाचल: वार्षिक बजट के लिए कदमताल शुरू, कई महकमों से की मंत्रणा

Mon, 21 Nov 2022 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Nov 2022 01:21 PM IST
सार

अगले वित्तीय वर्ष का बजट हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा में पेश किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में तेरहवीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा है।

विज्ञापन
himachal pradesh next year budget suggestions from public soon
बजट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले वित्तीय वर्ष के वार्षिक बजट को बनाने की कदमताल प्रदेश में शुरू हो गई है। वित्त विभाग वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को बनाने की तैयारी में जुट गया है। विभागवार बैठकों के दौर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। योजना विभाग की ओर से विभागवार पूछा जा रहा है कि किस काम के लिए कितने बजट की जरूरत है। योजना विभाग के अधिकारी राज्य सरकार के 46 महकमों में से अधिकांश विभागों से जुडे़ बजट विषयों पर अधिकारियों से मंत्रणा कर चुके हैं।

विज्ञापन


अगले वित्तीय वर्ष का बजट हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा में पेश किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में तेरहवीं विधानसभा का कार्यकाल चल रहा है। प्रदेश में चौदहवीं विधानसभा के लिए मतदान हो चुका है और अब नतीजों का इंतजार है। नतीजे आने के बाद नई सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। बजट सत्र हर साल की तरह ही फरवरी में संभावित है। नया बजट मार्च 2023 में ही पेश किया जा सकता है, जो एक अप्रैल 2023 से लागू होगा। 
विज्ञापन


विभागों की बैठकों का दौर यूं तो सात नवंबर के बाद शुरू हो गया था और 14 नवंबर तक चला। कुछ महकमों से चर्चा शेष बची है। इनसे संबंधित बैठकें आगामी दिनों में होनी हैं। योजना विभाग की ओर से इन महकमों की बजट मांगों से संबंधित मसौदा जल्दी ही वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आगामी दिनों में वित्त विभाग में भी विभागों से संबंधित बजट के मसलों पर चर्चा होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने बताया है कि योजना विभाग के साथ विभागवार बैठकों के दौर चल रहे हैं। अगले वित्त वर्ष का बजट तैयार करने पर काम शुरू हो गया है। 


लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव
नए वित्त वर्ष के बजट के लिए जल्दी ही लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। ये सुझाव ऑनलाइन लिए जाएंगे। प्रशासन में सुधार, खर्चे घटाने और अन्य कई बिंदुओं पर सुझाव जनता से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed