{"_id":"6100c4de9d5ee148e92d0c81","slug":"himachal-pradesh-news-vehicles-buried-under-debris-after-landslide-in-shimla-heavy-rains-roads-closed-and-water-supply-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla Landslide: भूस्खलन से मलबे में दबी गाड़ियां, पेड़ ढहने से ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Landslide: भूस्खलन से मलबे में दबी गाड़ियां, पेड़ ढहने से ठप रहा यातायात
Wed, 28 Jul 2021 06:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:22 PM IST
सार
जाखू के हॉलीलॉज के पास कर्मचारी आवास पर पेड़ ढहने से छत को नुकसान पहुंचा है। शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने और सड़कों पर मलबा आने से बुधवार सुबह यातायात व्यवस्था भी ठप रही।
विज्ञापन
हिमाचल शिमला में भूस्खलन में गाड़ियां दबी:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला में मंगलवार रात से जारी बारिश से भारी तबाही हुई है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन होने और पेड़ गिरने से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
शहर के पंथाघाटी वार्ड के शिवमंदिर के पास भूस्खलन होने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर मलबा गिर गया। मौके पर पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने बताया कि बड़े पत्थर गिरने से एक कार चकनाचूर हो गई है। दो और गाड़ियों को हल्का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
भूस्खलन से यहां बिजली ट्रांसफार्मर को भी खतरा पैदा हो गया है। मज्याठ में भी सड़क किनारे की जमीन धंसने से इस पर पार्क स्कॉर्पियो गाड़ी लटक गई। बाद में इसे क्रेन की मदद से निकाला गया। रुल्दुभट्ठा वार्ड में भी भूस्खलन होने से मिनी कुफ्टाधार सड़क बंद हो गई। बैनमोर के धोबीघाट में नाले का मलबा सड़क पर आ गया जिससे आवाजाही बंद हो गई। पार्षद किमी सूद के अनुसार इसे बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
जाखू के हॉलीलॉज के पास कर्मचारी आवास पर पेड़ ढहने से छत को नुकसान पहुंचा है। शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने और सड़कों पर मलबा आने से बुधवार सुबह यातायात व्यवस्था भी ठप रही। नगर निगम ने शहर में हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सभी वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी है। सड़कों, रास्तों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मेयर सत्या कौंडल ने दोपहर 12 बजे नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में घूमकर नुकसान का जायजा लिया। मेयर ने वन विभाग को गिरे हुए पेड़ तुरंत हटाने को कहा। वन विभाग की टीम ने भी सड़कों पर ढहे पेड़ काटकर यातायात बहाल कर दिया।
शहर में कहां, कितना नुकसान हुआ
मज्याठ स्कूल के पास भूस्खलन से रास्ता बंद, बिजली का खंभा ढहा, पेयजल पाइपें टूटीं
टुटू के विजयनगर इलाके में भूस्खलन से बंद हुआ पैदल रास्ता
टुटू में एक रिहायशी मकान के परिसर में भूस्खलन, टेढ़ी हुई स्ट्रीट लाइट
सीएम आवास के समीप देवदार का हरा पेड़ ढहने से रेलिंग टूटी, मकान की छत को भी नुकसान
बेम्लोई में सीपीआरआई कार्यालय के पास पेड़ ढहा, सुबह बंद रहा कनलोग-बेम्लोई सड़कमार्ग ब्रॉकहास्ट के पास पेड़ ढहा, सुबह बंद रहा यातायात
टॉलैंड के पास सड़क पर गिरा मलबा, एक छोटा पेड़ भी ढहा
चौड़ा, मैदान विधानसभा, इंजनघर वर्किंग वूमन हॉस्टल के पास भी ढहे पेड़
बरसात से टेढ़े हो गए पेड़, मंडराया संकट
शहर में कई जगह बरसात से देवदार के बड़े पेड़ टेढ़े हो गए हैं। इन्हें फिलहाल रस्सों से बांधकर रखा है। छोटा शिमला में देवदार का पेड़ दो दुकानों पर झुक गया है। इसे रस्से से बांधा गया है। पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान ने इसे तुरंत काटने की मांग की है। राजभवन के पास भी बुधवार शाम एक पेड़ ढहने के बाद दूसरे पेड़ पर लटक गया। वन विभाग के अनुसार इससे यहां कर्मचारी आवासों को खतरा है। इसे कटवाया जा रहा है। पंथाघाटी में भी तेंजिन अस्पताल के समीप एक पेड़ टेढ़ा हो गया है।
बरसात ने रिज समेत कई निर्माण कार्य रुके
शहर में लगातार जारी बारिश ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है। दो दिन से शहर में काम बंद है। धंसते रिज को बचाने का काम भी बुधवार को बंद रहा। मिडल बाजार में टाइलें लगाने का प्रोजेक्ट भी फिलहाल रोकना पड़ा है। सर्कुलर रोड पर भी चल रहे ज्यादातर काम बंद कर दिए हैं।
शहर में गुल रही बिजली लोगों को आई परेशानी
शहर में मंगलवार रात से लेकर कई इलाकों में बिजली गुल रही। समरहिल, जाखू, मज्याठ, टुटू समेत कई इलाकों में सुबह के समय बिजली गुल रही। बिजली तारों पर पेड़ ढहने, इनकी शाखाएं टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, बिजली कर्मियों ने जल्द ही इसे बहाल भी कर दिया।