{"_id":"62d11909d12fff22db5aa35c","slug":"himachal-pradesh-new-chief-secretary-rd-dhiman-joined-office-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chief Secretary Himachal: आरडी धीमान ने श्रावण मास के अभिजीत मुहूर्त में संभाला कार्यभार, बोले- अनुभव का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chief Secretary Himachal: आरडी धीमान ने श्रावण मास के अभिजीत मुहूर्त में संभाला कार्यभार, बोले- अनुभव का मिलेगा लाभ
Fri, 15 Jul 2022 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:31 PM IST
सार
मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि नौकरी में चुनौतियां तो बनी रहती हैं। मैंने बीते कई वर्षों में प्रदेश सरकार के हर विभाग में काम किया है। इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, उसे अच्छी तरह निभाऊंगा।
विज्ञापन
पदभार संभालते मुख्य सचिव आरडी धीमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शुक्रवार को श्रावण मास के अभिजीत मुहूर्त में कार्यभार संभाला। धीमान शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने उनका स्वागत किया। करीब दस मिनट तक दोनों अधिकारियों की बंद कमरे में गुफ्तगू चली। धीमान सुबह 10:00 बजे सचिवालय पहुंच गए थे। पदभार संभालने के मुहूर्त का इन्होंने पुराने कार्यालय में बैठ कर इंतजार किया।
विज्ञापन
मान्यताओं के मुताबिक हर दिन का कुछ समय अति शुभ माना गया है। इस समय कोई भी कार्य करने पर विजय प्राप्त होती है। आमतौर पर वर्ष के 365 दिनों में 11:45 से 12:45 बजे तक के समय को अभिजीत मुहूर्त कहते हैं। धीमान धार्मिक आस्था से जुड़े व्यक्ति हैं। इन्हें श्रीमद्भागवत गीता के सभी अध्याय भी कंठस्थ हैं। रोजाना सुबह-शाम धीमान पूजा-पाठ करते हैं। शुक्रवार दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12:25 बजे धीमान अपने कार्यालय से मुख्य सचिव कार्यालय की ओर गए।
विज्ञापन
यहां पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने आरडी धीमान को कार्यभार सौंपने की औपचारिकता निभाते हुए उनका स्वागत किया और कुर्सी पर बैठाया। पदभार संभालने के बाद मुख्य सचिव धीमान ने कहा कि नौकरी में चुनौतियां तो बनी रहती हैं। मैंने बीते कई वर्षों में प्रदेश सरकार के हर विभाग में काम किया है। इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, उसे अच्छी तरह निभाऊंगा। सरकार की नीतियों को लागू करने और समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे मीडिया का भी सहयोग चाहिए। धीमान ने कहा कोविड को लेकर प्रदेश में अभी अलार्मिंग स्थिति नहीं है। इस पर नजर रखी गई है। अगर मामले बढ़ते हैं तो इसको लेकर आगामी फैसले लिए जाएंगे। उधर, मुख्य सचिव का पदभार संभालते ही धीमान का पुराना स्टाफ भी उनके कार्यालय में शिफ्ट हो गया है। उन्हें बधाइयां देने के लिए लिए दिन भर आईएएस, एचएएस अफसरों और सचिवालय कर्मियों का तांता लगा रहा।