{"_id":"5dde2dd18ebc3e550406454f","slug":"himachal-pradesh-mlas-asked-questions-from-people-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के युवा विधायकों ने सोशल मीडिया पर लोगों से मांगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के युवा विधायकों ने सोशल मीडिया पर लोगों से मांगे सवाल
Wed, 27 Nov 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत सत्र के लिए तीन युवा विधायकों ने सोशल मीडिया पर जनता से सवाल और मुद्दे मांगे हैं। विधायकों ने अपने फेसबुक, ट्विटर और ई-मेल एकाउंट पर जनता से अपने विचार और सवाल साझा करने के लिए अपील की है।
विज्ञापन
नौ दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए लोगों से अपने सवाल और मुद्दों को साझा करने को कहा है ताकि उनमें से उचित सवालों और मुद्दों को विधानसभा सत्र के दौरान उठाया जा सके। पोस्ट करने वाले युवा विधायकों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से जुड़े वे विधायक हैं, जो पहली बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया को अपने प्रचार और अपने मन की बात बताने का माध्यम बनाने के बाद अब नेताओं ने इसी माध्यम को जनता के मन की बात जानने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह और धर्मशाला में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने सोशल मीडिया को ही जनता के मन की बात जानने का जरिया बना लिया है।
विज्ञापन
दोनों विधायकों ने अपने अकाउंट पर पोस्ट कर जनता से उनके विचार मांगे हैं। विक्रमादित्य ने पिछले सत्र से पहले भी इस तरह का पोस्ट किया था। विधायक आशीष बुटेल ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर विचार मांगे हैं।