फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Milkfed Ex-employees pensioner committed suicide due to the severe financial crisis

कम पेंशन से परेशान मिल्कफेड के पूर्व कर्मचारी ने फंदा लगा दी जान

Sun, 10 May 2020 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 May 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Milkfed Ex-employees pensioner committed suicide due to the severe financial crisis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार के उपक्रम मिल्कफेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कम पेंशन मिलने से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक से पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कम पेंशन से परिवार का गुजारा न चलने का हवाला दिया गया है। मामला शनिवार देर शाम नाहन की कच्चा टैंक चौकी के तहत सामने आया।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मिल्कफेड से सेवानिवृत्त अजीत सिंह (63) ने रोशनदान में फंदा लगाकर मौत को गले लगाया। फंदे पर झूलने से पहले उसने अपने परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर दिया। जब परिवार के सदस्यों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


फंदा लगाने से पहले कागज पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कर्मी ने आर्थिक तंगी से परिवार का गुजारा न चल पाने की बात कही। कर्मी ने सुसाइड नोट पर लिखा कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ढाई से तीन हजार रुपये मिल रही पेंशन से गुजारा नहीं हो पा रहा। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मिल्कफेड के प्रबंधक नागेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला ईपीएफओ से जुड़ा है। कम पेंशन का मामला कोर्ट में है। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी और एक बेटा और बेटी को छोड़ गया है। पुलिस के मुताबिक बेटी मायके में ही रह रही है। उसका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed