फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh mandi lok sabha seat by-election preparations started

लोकसभा उपचुनावों की तैयारियां शुरू, 950 से अधिक वोटर होने पर बनेंगे सहायक पोलिंग स्टेशन

Fri, 09 Apr 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 06:16 PM IST
सार

  • चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश, संबंधित प्रशासन तैयारियों में जुटे

विज्ञापन
himachal pradesh mandi lok sabha seat by-election preparations started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना काल के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग ने इस संदर्भ में मंडी संसदीय क्षेत्र से संबंधित छह जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को  950 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले पोलिंग स्टेशनों पर अतिरिक्त सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों पर करसोग एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें राजनीतिक दलों को सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्णय के बारे में अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें अतिरिक्त सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के बारे में बताया। हाल ही में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब यहां उप चुनाव होना है। मंडी संसदीय क्षेत्र में धर्मपुर को छोड़ पूरे मंडी जिले के अलावा शिमला का रामपुर, चंबा का भरमौर-पांगी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला शामिल है। क्षेत्र फल के हिसाब से मंडी संसदीय क्षेत्र सबसे बड़ा है। इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

69 साल के इतिहास में दूसरी बार उपचुनाव
संसदीय क्षेत्र का यह 19वां चुनाव होगा। 17 बार यहां आम चुनाव हुए हैं। जबकि 69 साल के इतिहास में दूसरी बार उपचुनाव होगा। इससे पहले 2013 में उपचुनाव हुए थे, जब वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बनने पर लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। तब वह केंद्रीय मंत्री थे। इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने यहां से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को उपचुनाव में उतारा था।

2004 से 2009 तक इस क्षेत्र की सांसद रहीं। उधर, मंडी संसदीय क्षेत्र के उपुचनावों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में मंथन शुरू हो गया है। टिकट के लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। भाजपा के कई चेहरों को लेकर चर्चा है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के अलावा कारगिल हीरो के नाम से प्रसिद्ध रिटायर्ड बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर और संगठन में पैठ रखने वाले लेख राज राणा और अजय जम्वाल का नाम भी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।


महेश्वर सिंह का हाल ही में शिमला दौरान और सीएम वे मुलाकात काफी चर्चा में रही है। कांग्रेस में वीरभद्र परिवार से प्रतिभा सिंह,  सुखराम परिवार से आश्रय शर्मा के अलावा कौल सिंह ठाकुर के नाम चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed