{"_id":"5d482b5e8ebc3e6c990bd0f0","slug":"himachal-pradesh-khadi-board-review-meeting-held-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी गतिविधियों से रोजगार के अवसर सृजित करें: बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी गतिविधियों से रोजगार के अवसर सृजित करें: बिक्रम
Mon, 05 Aug 2019 06:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड को उत्पादन और विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए विश्लेषण करना चाहिए। बोर्ड के अधिकारियों को नई परियोजना और प्रस्ताव तैयार कर पहल करनी चाहिए, ताकि देश में खादी क्षेत्र की तरह प्रदेश में भी लोगों को खादी बोर्ड की गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इस दिशा में सरकार बोर्ड की हरसंभव सहायता करेगी।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री एवं प्रदेश खादी बोर्ड के अध्यक्ष बिक्रम सिंह ठाकुर ने सोमवार को प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए पहल करके समय बेशक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को नए उत्साह के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री ने बोर्ड के किए कार्यों की सराहना की। कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के कारण पहली बार हिमाचल में इन्वेस्टर मीट करवाई जा रही है। इसे लेकर देश-विदेश के निवेशकों में भारी उत्साह है। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने कहा कि बोर्ड ने विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उद्योग मंत्री के निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
सभी मुद्दों पर गहनता से विचार करने के उपरांत ठोस निर्णय लिए जाएंगे। बैठक के दौरान बोर्ड के माध्यम से स्थापित की गई औद्योगिक इकाइयों की प्रगति पर आधारित प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर उद्योग मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश में बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, बोर्ड के अन्य सदस्य, जिलों में बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।