सरकारी नौकरी का मौका, जेल वार्डन के पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कारागार निदेशालय ने पुरुष वार्डन के विभिन्न श्रेणी के 63 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास की शैक्षणिक अर्हता रखी गई है। सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए उम्रसीमा 18 से 23 और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 18 से 25 तय की गई है।
ओबीसी, एससी/एसटी वर्ग से जुड़े होमगार्डों के लिए उम्र 20 से 28 साल रखी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। हालांकि, चंबा जिले के भरमौर और पांगी सब डिवीजन, शिमला के डोडरा क्वार सब डिवीजन और लाहौल-स्पीति जिले के आवेदकों के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
इस तरह करें आवेदन
डीजी जेल सुमेश गोयल ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करते समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को डेढ़ सौ रुपये बतौर प्रोसेसिंग फीस डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी। एससी, एसटी, ओबीसी और आईआरडीपी के आवेदकों को चालीस रुपये की फीस का बैंक ड्राफ्ट एचपी प्रिजन रिक्रूटमेंट बोर्ड शिमला के नाम पर अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।
डीजी जेल ने बताया कि कांगड़ा, ऊना और चंबा जिले के आवेदकों के लिए भर्ती प्रक्रिया धर्मशाला में पूरी की जाएगी। मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के आवेदकों की भर्ती मंडी और शिमला, किन्नौर, सोलन व सिरमौर जिलों की भर्ती शिमला में होगी।
कहां कितने पदों के लिए मांगे आवेदन
कारागार निदेशालय की ओर से शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा कांगड़ा में 14 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मंडी में 11, शिमला में 8, सोलन में 7, ऊना में 5, सिरमौर में 5, चंबा में 5, बिलासपुर में 1, हमीरपुर में तीन, किन्नौर में एक और कुल्लू में 3 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
इनमें 27 पद सामान्य श्रेणी के हैं, जबकि 9 सामान्य आईआरडीपी, 7 एससी, 6 एससी आईआरडीपी, 1 एसटी आईआरडीपी, 2 एसटी होमगार्ड, 4 पद ओबीसी, 3 ओबीसी आईआरडीपी और 4 पद ओबीसी होमगार्ड के रखे गए हैं।