फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Jail headquarters blanket gift to prisoners on Diwali

दिवाली पर कैदियों को कंबल का तोहफा देगा जेल मुख्यालय

Sun, 27 Oct 2019 12:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Oct 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Jail headquarters blanket gift to prisoners on Diwali
डीजी जेल सोमेश गोयल (फाइल फोटो)

दिवाली पर इस बार जेल विभाग प्रदेश की सभी जेलों में बंद कैदियों को तोहफा देने जा रहा है। सभी कैदियों को जेल विभाग पहली बार उनके ही हाथ के बने ब्लिंक कंबल देगा। अभी तक सामान्य कंबल वितरित किए जाते थे लेकिन एक कंबल से ठंड न रुकने पर उन्हें कई कंबल देने पड़ते थे। ब्लिंक कंबल अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। ऐसे में उन्हें ठंड से बचाव मिलेगा, साथ ही जेल विभाग का खर्च भी कम होगा।

विज्ञापन


डीजी जेल सोमेश गोयल ने कहा कि यह पहली बार होगा कि देश में किसी भी जेल में कैदियों को दिवाली पर तोहफा दिया जा रहा है। जेलों में बंद कैदी ही इन कंबलों को बना रहे हैं। कच्चा माल मंगाकर इन्हें तैयार किया जाता है और वितरण से पहले तक इन्हें कारा शॉप के माध्यम से लोगों को बेचा जाता था। पहली बार कैदियों को भी उच्च गुणवत्ता वाले कंबल मुहैया कराए जाएंगे। हिमाचल में कुल 14 जेल हैं।
विज्ञापन


इनमें 2 मॉडल सेंट्रल जेल, दो जिला जेल, एक ओपन एयर जेल और 8 सब-जेल शामिल हैं। इन जेलों में 872 सजायाफ्ता और 717 विचाराधीन कैदी बंद हैं। इनमें 58 महिला कैदी भी शामिल हैं। दिवाली के दिन सुबह सभी जेलों में इन ब्लिंक कंबलों का वितरण किया जाएगा। डीजी जेल सोमेश गोयल कंडा स्थित मॉडल सेंट्रल जेल में कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed