हिमाचल प्रदेश: भाजपा से इंदु गोस्वामी लड़ेंगी राज्यसभा सदस्य का चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इंदु गोस्वामी को हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल में खाली हो रही राज्यसभा की इस सीट के लिए इंदु गोस्वामी के नाम पर मुहर लगा दी है। इस पद के अन्य दावेदार महेंद्र पांडे, सतपाल सिंह सत्ती और डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री पिछड़ गए हैं। इंदु हिमाचल विधानसभा परिसर में शुक्रवार को नामांकन भरेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार न देने का फैसला लिया है। बता दें कि इंदु मौजूदा सदस्य विप्लव ठाकुर की कुर्सी संभालेंगी।
वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस बारे में केंद्रीय चुनाव समिति की संस्तुति के आदेश जारी कर दिए। इंदु वर्ष 2017 में पालमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वह 2016 से 2019 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। पिछले साल उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व में वर्ष 1998 से 2000 के बीच वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह 2000 से 2003 के बीच राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
छात्र राजनीति से शुरू किया सफर, 35 साल से भाजपा से जुड़ीं
इंदु गोस्वामी ने अपना राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू किया। वह भाजपा से पिछले 35 साल से जुड़ी हैं। वह 1987 से 1990 के बीच एबीवीपी की कार्यकर्ता रहीं। 1990 से 1992 के बीच भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। 1992 से 1994 के बीच वह जिला उपाध्यक्ष बनीं। 1994 से 1996 के बीच भाजयुमो की राज्य सचिव बनीं।
1996 से 1998 के मध्य भाजयुमो की उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं। इस बीच उन्होंने भाजपा में पूर्णकालिक के तौर पर काम संभाला। वह 1998 से 2002 के बीच दो बार भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव बनीं। वर्ष 2007 से 2012 के मध्य भाजपा की कार्यकारी सचिव और वर्ष 2013 से 2016 के बीच भाजपा की राज्य सचिव रहीं।