फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh government waives rupee Five crore tax of gold trader

OMG! सरकार ने माफ कर दिया सोने के कारोबारी का साढ़े पांच करोड़ टैक्स

Thu, 24 Aug 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Aug 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh government waives rupee Five crore tax of gold trader

सरकार ने एक सोने के कारोबारी का साढ़े पांच करोड़ का टैक्स माफ कर दिया है। कारोबारी प्रभात चौधरी की हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन में रिफाइनरी है, जिसमें विदेश से आने वाला कच्चा माल तैयार होता है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 से कारोबारी ने कच्चे माल की आवक पर गुड्स एंट्री टैक्स का बकाया नहीं भरा था। 22 अगस्त को हुई कैबिनेट में आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स माफ करने का प्रस्ताव लाकर राहत दे दी।
विज्ञापन


चौधरी नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ दो बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। कारोबार ने विभाग को दलील दी थी कि देश के किसी भी राज्य में सोने के कच्चे माल पर कोई एंट्री टैक्स नहीं है। इसी को आधार बनाकर सरकार ने टैक्स माफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तो इसलिए कर दिया टैक्स माफ

Himachal Pradesh government waives rupee Five crore tax of gold trader

आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रदेश में दो गोल्ड की रिफाइनरी हैं, जिसमें एक परवाणु और दूसरी नादौन में है। नादौन के सोना व्यापारी ने एंट्री टैक्स में माफी के लिए विभाग को आवेदन किया था, जबकि परवाणु वाली फर्म रिफाइनरी बंद कर चुकी है।

नादौन के व्यापारी ने दलील दी थी कि जब प्रदेश में कोई भी राज्य गोल्ड रिफाइनरी के लिए आने वाले कच्चे माल पर एंट्री टैक्स नहीं लगाता तो उन्हें भी राहत दी जाए। विभाग ने अन्य राज्यों से भी इसकी पुष्टि करने के बाद पाया कि कहीं भी यह टैक्स प्रभावी नहीं है।

सुक्खू के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Himachal Pradesh government waives rupee Five crore tax of gold trader

परवाणु वाली फर्म का वर्ष 2011 से बकाया था जबकि नादौन वाली फर्म का 2013 से बकाया था। कैबिनेट ने इस विषय पर विचार विमर्श करने के बाद उसे टैक्स छूट दे दी है। परवाणु वाली फर्म को भी राहत दी जाएगी यदि वे आवेदन करते हैं। जीएसटी आने के बाद यह टैक्स समाप्त हो गया है।

इस संबंध में रिफाइनरी मालिक प्रभात चौधरी ने बताया कि उन्होंने सरकार को एंट्री टैक्स की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। जब किसी भी राज्य में टैक्स प्रभावी नहीं है तो उन्हें भी राहत दी जाए। चौधरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी रही है। उन्होंने बताया कि दो बार वे नादौन से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू भी इसी सीट से चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed