{"_id":"5fec7a778ebc3e40f95c0f36","slug":"himachal-pradesh-government-to-give-extra-half-kg-flour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आधा किलो मिलेगा अतिरिक्त आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आधा किलो मिलेगा अतिरिक्त आटा
Thu, 31 Dec 2020 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
आटा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए आटे का कोटा बढ़ा दिया है। नए साल जनवरी 2021 में लोगों को आधा किलो आटा अतिरिक्त मिलेगा। अभी उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 13 किलो आटा दिया जा रहा है जो अब जनवरी 2021 से साढ़े तेरह किलो मिलेगा। इसके अलावा पहले की ही तरह 6 किलो चावल मिलता रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को 20 किलो आटा मिलेगा। बर्फबारी के चलते ज्यादा आटे की सप्लाई भेजी गई है। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इसमें साढ़े 12 लाख एपीएल उपभोक्ता और आय करदाताओं को आटे का बड़ा हुआ कोटा मिलेगा, जबकि बीपीएल परिवारों को पहले की तरह 20 किलो आटा और 15 किलो चावल मिलता रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा दालें, तेल, नमक और चीनी पहले से तय रेट पर मिलेंगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि जनवरी से आटे के कोटे में बढ़ोतरी की गई है। डिपो होल्डरों को सप्ताह से पहले राशन की सप्लाई ले जाने को कहा है, ताकि समय रहते लोगों को एक साथ सारा सामान उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन