फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh government takeover trout fish center Bhandal Chamba

भांदल ट्राउट सेंटर का अधिग्रहण, होगा 20 टन ट्राउट उत्पादन

Mon, 04 Feb 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh government takeover trout fish center Bhandal Chamba

प्रदेश में मत्स्य विभाग के अधीन अब कुल आठ सेंटर हो गए हैं। जहां से साल में 20 टन ट्राउट का उत्पादन किया जा रहा है। अधिक मांग के चलते विभाग ट्राउट उत्पादन बढ़ाने के लिए योजना बना रहा है ताकि मैट्रो शहरों सहित बड़े-बड़े होटलों से आने वाली मांग को पूरा किया जा सके। विभाग का कहना है कि ट्राउट उत्पादन को बढ़ाने के लिए और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


चंबा जिला स्थित भांदल ट्राउट सेंटर पहले प्राइवेट था, जिसके चलते विभाग सात ट्राउट सेंटर ही चलाता था। अब भांदल के विभाग के अधीन आ जाने से कुल आठ ट्राउट सेंटर विभाग के पास हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो हिमाचल में पैदा होने वाली ट्राउट की ज्यादा मांग बाहरी मैट्रो शहरों सहित अन्य बड़े-बड़े होटलों में है। अधिकारियों की माने तो जितना उत्पादन हिमाचल में हो रहा है, उससे ज्यादा मांग पहुंच रही है। इसके अलाव प्रदेश में अन्य प्राइवेट ट्राउट सेंटर की भी छोटी से बड़ी 762 इकाइयां हैं जिनमें 450 टन ट्राउट उत्पादन किया जाता है। 
विज्ञापन


वहीं ट्राउट पालकों की ओर से मछली उत्पादन भी दो तरह का किया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि लोकल बाजार में ट्राउट मछली 250 ग्राम वजन की बेची जाती है जो एक साल में तैयार होती है, जबकि बड़े शहरों व होटलों में 350 ग्राम की मछली की मांग आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे तैयार होने में डेढ़ से दो साल का समय लगता है जो 500 रुपये तक की बिकती है। मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता का कहना है कि चंबा के भांदल स्थित ट्राउट सेंटर मत्स्य विभाग के पास आ गया है जिससे अब विभाग के पास आठ ट्राउट सेंटर हो गए हैं। विभाग मछली उत्पादन बढ़ावे को लेकर लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed