फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh government major administrative reshuffle soon

प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सरकार, ये अफसर भी होंगे इधर से उधर

Sat, 05 May 2018 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 05 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh government major administrative reshuffle soon

हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। प्रशासनिक सचिवों के विभागों में फेरबदल के साथ निचले स्तर पर अफसरों को भी इधर से उधर किया जाना है। तबादलों की आंच जिलों की प्रशासनिक तैनातियों पर भी पड़ सकती है।

विज्ञापन


विभागीय प्रभारों की अदला बदली और तबादलों की एक सूची उच्च स्तर पर तैयार हो चुकी है। इसे मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल के लिए कुछ समय से कसरत चल रही है।
विज्ञापन


इसके चलते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से शुक्रवार को कैडर में लौटे 1985 बैच के आईएएस बीके अग्रवाल को स्थायी विभाग नहीं दिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव अग्रवाल को फिलहाल 11 मई तक छुट्टी पर चल रहे एसीएस तरुण कपूर के विभाग वन, शहरी विकास, टीसीपी आदि का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार ब्यूरोक्रेसी के प्रस्तावित फेरबदल में अग्रवाल को सरकार अहम विभागों का जिम्मा देगी।

अग्रवाल भी सीएस पद के प्रबल दावेदारों में

Himachal Pradesh government major administrative reshuffle soon

मुख्य सचिव विनीत चौधरी की रिटायरमेंट के बाद अग्रवाल भी सीएस पद के प्रबल दावेदारों में से हैं। इसके अलावा कुछ मौजूदा अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों की परफार्मेंस का आधार सरकार के पहले सौ दिन के तय लक्ष्य से तय किया जा रहा है। ऐसे में कुछ अफसरों से प्रमुख विभाग हट सकते हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील मैदानी जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तबादले होंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिन क्षेत्रों से नकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है, उन अफसरों को भी बदला जाना है।

कांगड़ा-ऊना के एसी टू डीसी बदले- सरकार ने शुक्रवार को कांगड़ा के एसी टू डीसी शिव कृष्ण को एसी टू डीसी ऊना के पद पर स्थानांतरित किया है। कृष्ण की जगह ऊना के एसी टू डीसी बाल कृष्ण की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed