फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh government gave group A status to class one officers

हिमाचल सरकार: अब ग्रुप ए अफसर से जाने जाएंगे क्लास वन अधिकारी

Wed, 07 Sep 2022 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

ग्रुप-ए में लेवल 16 से लेवल 31 तक के अधिकारी शामिल होंगे। ग्रुप बी में लेवल 11 से 15 तक के अधिकारी, ग्रुप सी में लेवल 3 से 10 तक के कर्मचारी और ग्रुप डी में लेवल 1 से 2 तक के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal pradesh government gave group A status to class one officers
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तर्ज पर क्लास वन अधिकारी को अब ग्रुप ए अफसर से जाना जाएगा। इसी तरह क्लास टू को ग्रुप बी अफसर, क्लास थ्री को ग्रुप सी कर्मचारी और क्लास डी को ग्रुप डी कर्मचारी की श्रेणी में रखा जाएगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना और कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इन आदेशों के अनुसार प्रदेश में अब ग्रुप ए के अधिकारियों को ही राजपत्रित स्टेटस मिलेगा। नए आदेश में अब पे मैट्रिक्स के लेवल के अनुसार ही पदोें की ग्रुपिंग होगी। अब क्लास वन, टू, थ्री या फोर के बजाय ग्रुप ए, बी, सी या डी का ही नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस आदेश के अनुसार ग्रुप-ए में लेवल 16 से लेवल 31 तक के अधिकारी शामिल होंगे। ग्रुप बी में लेवल 11 से 15 तक के अधिकारी, ग्रुप सी में लेवल 3 से 10 तक के कर्मचारी और ग्रुप डी में लेवल 1 से 2 तक के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। संशोधित नियम कार्यालय आदेश के जारी होने की तिथि के साथ लागू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed